Aaj Ka Rashifal 22 October 2024 : तुला, कुंभ सहित इन राशियों का दिन बेहतरीन रहेगा, आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे, युवा करियर को लेकर सतर्क रहें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Aaj Ka Rashifal 22 October 2024 आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2024 : आज तुला, कुंभ सहित इन राशियों का दिन बेहतरीन रहेगा। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। वहीं युवाओं को करियर को लेकर सतर्क रहना चाहिए। आइए जानते हैं आज मंगलवार 22 अक्टूबर का राशिफल कैसा रहने वाला है।(Horoscope Today)

Mesh Rashifal 22 October 2024

आज कार्यक्षेत्र का तनाव दूर होगा। स्वादिष्ट व्यंजन का आनन्द उठायेंगे। यात्रा को लेकर अपनी योजना में बदलाव कर सकते हैं। नेताओं को मीडिया में प्रसिद्धि मिल सकती है। सावधानीपूर्वक लिए गए निर्णय भविष्य के लिये लाभकारी सिद्ध होंगे। किसी को सलाह न दें।

Vrishabh Rashifal 22 October 2024

आज आपको विरोधी आपकी खुशियों और सफलता से ईर्ष्या करेंगे। हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को चिड़चिड़ाहट हो सकती है।तत्काल चिकित्सक से सम्पर्क करें। स्वभाव में कुछ तनाव रहेगा।महिला वर्ग अपने काम को लेकर कुछ तनाव में हो सकता है। बेकार के कार्यों में समय नष्ट न करें।

Mithun Rashifal 22 October 2024

आज परिवार के लोगों के व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। दंपत्तियों के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। आमदनी के वैकल्पिक स्रोतों पर काम शुरू कर सकते हैं। महिलाओं को यात्रा करनी पड़ सकती है। दफ्तर में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। युवाओं के ऊपर काम का बोझ कम होगा।

Kark Rashifal 22 October 2024

कर्ज चुकाने के लिए चिंतित रहेंगे। घर के मामलों के बीच किसी बाहरी को न आने दें। व्यापार में बड़ा निवेश करना पड़ेगा। किसी से नाराजगी हो सकती है। माइग्रेन के रोगियों को सावधान रहना चाहिये। मित्रों के साथ अनबन होने की सम्भावना है। कारोबारी मतभेद उभर सकते हैं।

Singh Rashifal 22 October 2024

आज आपकी सेहत में सुधार होगा। व्यर्थ के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। नयी सम्पत्ति की खरीदी करेंगे। सोचे हुए काम पूरे होंगे। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। कुछ लोग सलाह लेना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के साथ एकान्त में समय बिता सकते हैं। काम को रोकने की कोशिश न करें।

Kanya Rashifal 22 October 2024

कारोबार में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस मेहनत का परिणाम सार्थक ही होगा। घर में परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। भाई-बहन के द्वारा उपहार प्राप्त हो सकता है। परिवार के बुजुर्गों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहें।

Tula Rashifal 22 October 2024

समाज में आपकी मान सम्मान बढ़ेगा। निवेश कर सकते हैं। युवा अपने करियर को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को इंक्रीमेंट मिल सकता है। आप सबके साथ प्रेमपूर्वक बर्ताव करेंगे जिससे सबके चहेते बन जायेंगे। खानपान में नियंत्रण रखें।

Vrishchik Rashifal 22 October 2024

किसी बुरी लत को छोड़ने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में कठिनाई होगी। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का प्रयोग सावधानी से करें। होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को गुणवत्ता का ध्यान रखना चाहिये। जीवनसाथी से कोई बात न छिपायें। बुजुर्ग सेहत का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें – Kalashtami 2024: मासिक कालाष्टमी पर करें भैरव बाबा की खास पूजा, जीवन के संकट दूर होंगे

Dhanu Rashifal 22 October 2024

छात्रों को सफलता मिलेगी। करियर को लेकर शुभ सूचना मिल सकती है। तय समय पर अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे। नव विवाहित कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लवमेट्स आज विवाह को लेकर चर्चा कर सकते हैं। कारोबार में धन लाभ होगा।

Makar Rashifal 22 October 2024

आज अपने वक्त का पूरा सदुपयोग करेंगे। धन के लेनदेन में चूक से परेशान हो सकती है। आज आप अच्छे मूड में रहेंगे। व्यक्तिगत समस्याओं का असर प्रोफेशनल जीवन पर पड़ सकता है। पुरानी सम्पत्ति के विक्रय के अचानक योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी।

Kumbh Rashifal 22 October 2024

दंपति आज काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। व्यापार में बदलाव कर सकते हैं। युवा अपने साथी को उपहार देंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं। मित्रों के साथ पुरानें दिनों की यादों का आनन्द उठायेंगे। परिजन आपका सम्मान करेंगे। आज का दिन मंगलदायक रहेगा। तनाव कम होगा।

Meen Rashifal 22 October 2024

आज यात्रा से बचना चाहिये। माता-पिता केी स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दूसरों के कार्यों में दखल न दें। रूके हुए काम को पूरा करने में आलस्य न करें। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। अपनी क्षमताओं का दुरुपयोग न करें। वैवाहिक सम्बन्धों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे।

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now