आज का राशिफल 21 जून 2024: इन राशियों को सावधान रहना होगा, इनके कष्ट दूर होंगे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज का राशिफल 21 जून 2024, Aaj Ka Rashifal 21 June 2024 : आज शुक्रवार को इन राशियों को सावधान रहना होगा। किसी मुसीबत का सामना कर सकते हैं। धन संभलकर खर्च करें। इन राशियों के कष्ट दूर होंगे। यात्रा का मौका मिलेगा।

आज का राशिफल 21 जून 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) : आज व्यापार में नुकसान की आशंका से परेशान रहेंगे। छात्र कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। कुछ अपने लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी में नियन्त्रण रखना होगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) : आज व्यापार में नवाचारी प्रयोग कर सकते हैं। स्वजनों का भरपूर प्रेम और सम्मान प्राप्त होगा। पुराने मित्र से सहायता मिलेगी। उत्तम भोजन के शौकीन रहेंगे। परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। विवाहेतर सम्बन्धों को लेकर सचेत रहें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope) : आज बड़ा लाभ मिल सकता है। अनावश्यक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। आपके बौद्धिक गुणों की प्रशन्सा होगी। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध लोगों की भावनायें भड़का सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Horoscope) : सम्पत्ति के विक्रय की योजना बना सकते हैं, तो आज का दिन शुभ है। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में सहमति बन सकती है। आपके द्वारा कही गयी कोई बात सत्य सिद्ध होगी। किसी मध्यस्थ के कारण से आपका कोई अटका काम बन सकता है।

सिंह राशि (Leo Horoscope ): कारोबार में बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। बच्चों के व्यवहार में नियन्त्रण रखें। किसी धार्मिक संस्था में दान दक्षिणा कर सकते हैं। घर के कार्यों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों के दृष्टिकोण से दिन खट्टा-मीठा सा रहेगा। हृदय रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये।

कन्या राशि (Virgo Horoscope) : आज मित्रों के साथ कहीं दूर की यात्रा का विचार बनायेंगे। मनोरञ्जन के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। पति-पत्नी आपसी प्रेम और भाईचारा बनाकर रखें। खान-पान की आदतों में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra Horoscope): आज आप प्रसन्न रहेंगे। नये सम्पर्कों से लाभ मिलेगा। कोई मूल्यवान वस्तु आपको प्राप्त हो सकती है। दिल की बजाय दिमाग से काम करें। अपने काम में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिये। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। नये व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) : मीडिया और ऑनलाइन कार्यों से जुड़े लोगों का दिन शुभ रहेगा। व्यवहार कुशलता के कारण आप कुछ उलझे हुये मामलों को सुलझा सकते हैं। उधार के लेन-देन में लाभ मिलेगा। प्रमोशन में आ रही बाधा दूर होगी। घर में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा।

यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल जून 2024 | Monthly Horoscope June 2024 | Masik Rashifal June 2024

धनु राशि (Sagittarius Horoscope): जॉब और व्यापार में आपको मौके मिल सकते हैं। त्वरित निर्णय आज आपको नहीं लेने चाहिये। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपका अपमान कर सकते हैं। जोखिम भरे निवेश करने से पहले पूरी जानकारी ले लें। माता के साथ सम्वादहीनता की स्थिति पनप सकती है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope) :जीवन में सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बहुत ही अच्छा रहेगा। समान विचारधारा वाले लोगों के बीच काफी उत्तम समय व्यतीत करेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। लोगों के बीच आपके किसी अच्छे काम की चर्चा होगी। प्रेमी काफी देखभाल रखेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope): आज मदद करने से आपको सुकून मिलेगा, किन्तु आत्मसम्मान का सदैव ध्यान रहें। परोपकार के कार्यों में आप रुचि लेंगे। कोई शुभ समाचार आपका दिन बना देगा। घर के किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर थोड़े खिन्न हो सकते हैं। घर में व्यस्त रहेंगे।

मीन राशि (Pisces Horoscope): आजआपके रुके हुये कार्य पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन में परस्पर प्रेम और विश्वास की भावना में वृद्धि होगी। आपकी वाणी में सौम्यता परिवार में विशेष सम्मान की दिलायेगी। ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। घर की जरूरत के सामानों की खरीदारी करने का विचार बनायेंगे।

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Exit mobile version