Friday, September 20, 2024
HomeAstrologyAaj Ka Rashifal 20 September 2024 : करियर, नौकरी, बिजनेस को लेकर कैसा...

Aaj Ka Rashifal 20 September 2024 : करियर, नौकरी, बिजनेस को लेकर कैसा रहेगा आज का दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

WhatsApp GroupJoin

आज का राशिफल 20 सितंबर 2024, Aaj Ka Rashifal 20 September 2024 : करियर, नौकरी, बिजनेस को लेकर कैसा रहेगा आज का दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल। पढ़ें शुक्रवार का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 20 September 2024

आज का मेष राशिफल 20 सितंबर 2024 (Aries Horoscope) 

आज लाभप्रद रहेगा। अपने रुके हुये प्रोजेक्ट्स को पुनः शुरू कर सकते हैं। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना चाहिये।

आज का वृषभ राशिफल 20 सितंबर 2024 (Taurus Horoscope)

अनुशासन का पालन करें। शुभचिन्तकों से व्यवहार खराब हो सकते हैं। थायराइड के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। दवाइयों के सेवन में लापरवाही न करें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। दफ्तर में कुछ बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है।

आज का मिथुन राशिफल 20 सितंबर 2024 (Gemini Horoscope)

आज धन लाभ हो सकता है। घर में पकवानों का आनन्द उठायेंगे। विवादों को सम्वाद के माध्यम से सुलझाने में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों को करियर की चिन्ता दूर होगी।

आज का कर्क राशिफल 20 सितंबर 2024 (Cancer Horoscope)

जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद मिल सकता है। पुरुष जातकों का महिलाओं के प्रति व्यवहार बहुत अच्छा रहेगा। परिवार के लोग आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। बच्चों का दिल जीतने के लिये उन्हें उपहार दे सकते हैं।

आज का सिंह राशिफल 20 सितंबर 2024 (Leo Horoscope )

आज शुभ सूचना मिल सकती है। रिश्तेदारों से अपना व्यवहार अच्छा रखें। लेकिन अपनी भावी योजनाओं पर चर्चा करने से बचें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को शत्रुओं से सावधान रहना चाहिये।

आज का कन्या राशिफल 20 सितंबर 2024 (Virgo Horoscope)

विचारों को शान्त रखने की आवश्यकता है। संयुक्त परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। शाम के समय गुमा हुआ सामान आज आपको वापस भी मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह की अनदेखी न करें। व्यवसाय में व्यय हो सकता है।

आज का तुला राशिफल 20 सितंबर 2024 (Libra Horoscope)

आज परिस्थितियाँ आपके अनुकल रहेंगी। गुरुजनों की सलाह आपको काफी काम आयेगी। युवा आज उत्सव के मूड में रहेंगे। दिनचर्या को व्यवस्थित करने की कोशिश करेंगे। शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करेंगे। पारिवारिक लोगों से मुलाकात होगी।

आज का वृश्चिक राशिफल 20 सितंबर 2024 (Scorpio Horoscope)

आज आज घर में आप काफी व्यस्त रहेंगे। सुबह सेहत कुछ नरम रहेगी। स्वयं को फिट रखने के लिये अपनी जीवनशैली में योग और सात्विक आहार को अवश्य शामिल करें। व्यापार में कुछ नये प्रयोग कर सकते हैं। समाज में आपका दबदबा बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें – Masik Rashifal: बुध का सिंह और कन्या में गोचर दिलाएगा लाभ, सितंबर माह 2024 में इन राशियों के जीवन में आएगी बहार

आज का धनु राशिफल 20 सितंबर 2024 (Sagittarius Horoscope)

आज आपको कोई गिफ्ट दे सकते हैं। ज्यादा सोच-विचार करने से महत्वपूर्ण अवसर निकल सकते हैं। विद्यार्थी उच्च अध्ययन में काफी रुचि लेंगे। बच्चों के करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

आज का मकर राशिफल 20 सितंबर 2024 (Capricorn Horoscope)

आज जॉब कर रहे लोगों को परेशानी सकती है। लोग आपसे काफी अपेक्षायें रखेंगे। अपने आसपास के लोगों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। पार्टनरशिप सम्बन्धी काम से आपको लाभ मिलेगा। व्यवसायिक लेनदेन सफल रहेगा।

आज का कुंभ राशिफल 20 सितंबर 2024 (Aquarius Horoscope)

आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अपने आदर्शों पर अडिग रहें। आय के नये स्रोत विकसित करने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। कारोबार में अनुभवी लोगों की सलाह लेना उत्तम होगा।

आज का मीन राशिफल 20 सितंबर 2024 (Pisces Horoscope)

आज परेशान हो सकते हैं। नया कर्ज लेने से आपको बचना चाहिये। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। किसी जरूरी काम को लेकर अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दूसरों की सहायता करने के चक्कर में खुद के हितों की अनदेखी न करें।

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular