Sunday, September 8, 2024
HomeAstrologyAaj Ka Rashifal 20 July 2024 आज का राशिफल 20 जुलाई 2024

Aaj Ka Rashifal 20 July 2024 आज का राशिफल 20 जुलाई 2024

WhatsApp GroupJoin

Aaj Ka Rashifal 20 July 2024 आज का राशिफल 20 जुलाई 2024:  आइए जानते हैं आज शनिवार का राशिफल इन राशियों के जीवन में बहार लेकर आएगा। जानिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। (Today’s Horoscope).

Aaj Ka Rashifal 20 July 2024

मेष – शनिवार का राशिफल (Mesh Rashi)

आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। लेकिन इसके कारण आपकी बहस भी हो सकती है। आज आवश्यक न हो तो यात्रा न करें। व्यर्थ बहसबाजी करने से बचें। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। कब्ज के रोगियों को अपनी सेहत व खानपान का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिये।

वृषभ – शनिवार का राशिफल (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि को उन्नति के जबरदस्त अवसर प्राप्त होंगे। इन अवसरों का लाभ अवश्य उठायें। प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके सम्पर्क विकसित होंगे। आयात-निर्यात सम्बन्धित कारोबार में तेजी आयेगी। परिवार का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी को करियर सम्बन्धित अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन – शनिवार का राशिफल (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के किसी से मतभेद हो सकते हैं। आज बड़े-बुजुर्ग लोगों से मार्गदर्शन लेते रहें इसके सार्थक परिणाम आपको प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में दूसरों की गलती की भरपाई आपको करनी पड़ेगी। लम्बित कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। अपनी योग्यता के अनुरूप कार्य करने में परेशानी होगी।

कर्क – शनिवार का राशिफल (Kark Rashi)

कर्क राशि किसी मित्र के यहां आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नये मित्र मिल सकते हैं। व्यवसाय में बदलाव का विचार बन सकता है।

सिंह- शनिवार का राशिफल (Singh Rashi)

सिंह राशि बिना तथ्यो की जानकारी के अपने विचार न रखें। हित शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। धन की कमी के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। हृदय रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये। बौद्धिक विमर्श व चर्चाओं के प्रभाव में रहेंगे। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा।

कन्या- शनिवार का राशिफल (Kanya Rashi)

कन्या राशि के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। अपने सिद्धान्तों पर अडिग रहेंगे। बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में कसर न छोड़ें। नये कार्यों की शुरुआत के लिये दिन अच्छा है। आज व्यवसाय में आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। महत्वपूर्ण अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं।

तुला- शनिवार का राशिफल (Tula Rashi)

तुला राशि आज लापरवाह हो सकते हैं। स्वयं को श्रेष्ठ और दूसरों को निम्न दिखाने की भावना के कारण मतभेद उभर सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति रुचि औऱ आस्था बनाये रखें। बच्चों की जिद और हठ को हल्के में न लें। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में लोगों का व्यवहार आपके अनुकूल नहीं रहेगा।

यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल जुलाई 2024 | Monthly Horoscope July 2024 | Masik Rashifal July 2024

वृश्चिक- शनिवार का राशिफल (Vrishik Rashi)

वृश्चिक राशि के परिवार का वातावरण सुकून भरा रहेगा। कमीशन से जुड़े कार्यों में अपेक्षाकृत लाभ नहीं मिलेगा। प्रेमी जन की बातों का आपको बुरा लग सकता है। प्रतिष्ठित लोगों से आपका सम्पर्क बढ़ेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

धनु- शनिवार का राशिफल (Dhanu Rashi)

धनु राशि अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आज आपका मन अप्रसन्न हो सकता है। भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। आकस्मिक धन हानि हो सकती है। नयी भूमि-सम्पत्ति खरीद सकते हैं। मित्रों व परिजनों से मतभेद हो सकते हैं।

मकर- शनिवार का राशिफल (Makar Rashi)

मकर राशि आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में काफी अच्छा धन लाभ होगा। तकनीक से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। दुर्लभ वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। रुका हुआ काम बनने के योग बन रहे हैं। आपके प्रति लोगों का विश्वास बढ़ेगा।

कुंभ- शनिवार का राशिफल (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि को नया काम करने को लेकर इच्छा जागृत होगी। मित्रों के ऊपर धन खर्च होगा। रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स में नकदी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। यात्रा में परेशानी का अनुभव करेंगे।

मीन- शनिवार का राशिफल (Meen Rashi)

मीन राशि उत्तम फल प्राप्त होगा। जटिल मुद्दों को सुलझाने में सफल रहेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी संवादशैली काफी आकर्षक रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम आपके अनुकूल हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 20 July 2024आज का राशिफल 20 जुलाई 2024, लव रशिफल 20 जुलाई 2024, आर्थिक राशिफल 20 जुलाई 2024, Love Rashifal

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular