वृषभ, तुला, मीन के लिए आज का दिन सुखद, उलझनें दूर होंगी, करियर, व्यापार में सफलता, जानें Aaj Ka Rashifal 18 October 2024

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Aaj Ka Rashifal 18 October 2024 आज का राशिफल 18 अक्टूबर 2024 : आज का दिन वृषभ, तुला, मीन राशि के जातकों के लिए सुखद व संतुष्टिदायक रहेगा। पारिवारिक उलझनें दूर होंगे। करियर, व्यापार में सफलता मिलेगी। यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। वहीं कुछ राशियों को आज विरोधियों से सावधान रहना होगा। संपत्ति विवाद उभर सकते हैं। जानिए शुक्रवार 18 अक्टूबर का राशिफल (Horoscope Today)

Mesh Rashifal 18 October 2024

आज काफी परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। आपकी प्रतिभा को सम्मान मिलेगा। किन्तु आज अपने चरित्र को अच्छा रखें। बिना जाँच-पड़ताल के निवेश करने से आर्थिक हानि हो सकती है। गूढ़ विद्याओं की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखें।

Vrishabh Rashifal 18 October 2024

आज दिन की शुरुआत में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। गैस की समस्या हो सकती है। सरकारी नियमों की स्वतः अवहेलना न करें। करियर में सफलता मिलने की संभावना है। अपने परिवार लेकर थोड़े तनाव में आ सकते हैं। धन सम्बन्धी समस्याएं रहेंगी।

Mithun Rashifal 18 October 2024

आज मिथुन राशि के जातक काफी खुश रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में समर्पण की भावना में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। घर के बड़े-बुजुर्ग आपके काफी प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में आ रहे विघ्नों को दूर कर लेंगे। दूसरों पर निर्भर न रहें।

Kark Rashifal 18 October 2024

आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे क्लाइंट मिल सकते हैं। बिजनेस में धन लाभ प्राप्त होगा। अपनी महत्वाकान्क्षाओं को पूरा करने के लिये परिश्रम करेंगे। यात्रा सफल रहेगी। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।

Singh Rashifal 18 October 2024

जीवनसाथी की नाराजगी बढ़ सकती है।बेकार के कार्यों से आपको दूर रहना चाहिये। आपको सहकर्मियों का साथ नहीं मिलेगा। शेयर बाजार में सोच समझकर निवेश करें। किसी काम में जोखिम ले सकते हैं। संतान को सफलता मिलेगी। शारीरिक थकान हो सकती है।

Kanya Rashifal 18 October 2024

कार्यक्षेत्र में कुछ विरोधी उभर सकते हैं। रिश्ते में शंका की भावना न पनपने दें। गुप्त विद्याओं के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। संतान की सेहत का ध्यान रखें। किसी काम को अनमने ढंग से न करें। सकारात्मकता बनाएं रखें। आपको किसी स्रोत से लाभ होगा।

Tula Rashifal 18 October 2024

किसी उपलब्धि से प्रसन्न होंगे। साहस और बुद्धिमत्ता युक्त निर्णय लेंगे। कारोबार में शानदार सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।विवाहयोग्य जातकों का रिश्ता तय हो सकता है। अधिकारियों से मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी में जिम्मेदारी मिलेगी।

Vrishchik Rashifal 18 October 2024

आज लाइफ स्टाइल में चेंज आएगा। धन लाभ में वृद्धि होगी। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कुछ जॉब करने की योजना बनायेंगे। दम्पतियों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। विरोधी भी आपके कार्यों की सराहना करेंगे।

यह भी पढ़ें – ये रेशमी ज़ुल्फें, ये शरबती आंखें, इन्हें.. देखकर जी रहे हैं सभी

Dhanu Rashifal 18 October 2024

आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने व्यवहार में नरमी रखें। सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। धन सम्पत्ति के मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है। कारोबार संबंधी यात्रा हो सकती है। नया काम शुरू कर सकते हैं। अपनी वाणी में संयम भाव रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

Makar Rashifal 18 October 2024

आज स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं में सुधार हो सकता है। किसी करीबी से मुलाकात की सम्भावना है। आप सिनेमा में रुचि ले सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। अपने काम से काम रखें। दूसरों कार्यों में हस्तक्षेप न करें। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी।

Kumbh Rashifal 18 October 2024

आज यात्रा कर सकते हैं। व्यायाम और योग ध्यान करें। किसी समस्या का समाधान निकाल लेंगे। बच्चों के लिये कुछ गिफ्ट ले सकते हैं। परिवार में आपका वर्चस्व रहेगा। सामाजिक जीवन में आपका रूतबा बढ़ेगा। नियमों का उल्लंघन न करें।

Meen Rashifal 18 October 2024

व्यापार शुरू कर रहे हैं, तो पारदर्शिता रखें। धन लाभ प्राप्त होगा। आज राज की बात बाहर आ सकती है। कुछ लोग आपकी सरलता का गलत फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। आवश्यक वस्तुओं को सम्भाल कर रखें। आज का दिन अच्छा रहेगा। सफलता मिलेगी।

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Exit mobile version