आज शुक्रवार का राशिफल मेष, कर्क, वृश्चिक, कुंभ के लिए कई मायनों में खास रहेगा। आज इन राशियों के बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन जातकों के जीवन में बहार रहेगी। बिगड़े हुए काम बनेंगे। नए लोगों से मुलाकात का लाभ होगा। करियर, कारोबार की स्थिति सुधरेगी। वहीं वृषभ , मीन राशि के जातकों काे आज संभलकर रहना होगा। किसी मुसीबत का सामना कर सकते हैं। किसी विवाद की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल मेष से मीन तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
आज का राशिफल मेष राशिफल : 17 नवंबर, 2023 (Aries)

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। किसी काम से यात्रा कर सकते हैं। इस राशि के जातकों को धन लाभ होगा। करियर की गति आगे बढ़ेगी। पारिवारिक मामले सुधरेंगे। किसी कष्ट से मुक्ति मिल सकती है। जोखिम न लें। जीवनसाथी के साथ गतिरोध दूर होगा। आज नए मित्र बनेंगे। विरोधियों पर हावी हो सकते है। सामाजिक जीवन में लाभ होगा। कार्यस्थल पर प्रमोशन की सूचना मिलेगी।
आज का राशिफल वृषभ राशिफल : 17 नवंबर, 2023 (Taurus)

कोर्ट के फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहना होगा। धन खर्च संभलकर करें। कार्यस्थल पर आपको धन लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। बच्चों की जरुरतों को पूरा करेंगे। करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। सामाजिक कार्यों में आपकी अहम भागीदारी रहेगी। वृषभ राशि के जातकों को यात्रा करने से बचना चाहिए।
आज का राशिफल मिथुन राशिफल : 17 नवंबर, 2023 (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को आज सावधान रहना होगा। सामाजिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। आपको मित्रों का साथ मिलेगा। शारीरिक रुप से कमजोरी महसूस कर सकते हैं। युवाओं को परीक्षा में सफलता मिलेगी। इंटरव्यू के लिए बुलावा आने की संभावना है। महिलाओं को धन लाभ हो सकता है। आज अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं। खानपान का विशेष ध्यान रखें। बुजुर्गों की सलाह से लाभ हो सकता है।
आज का राशिफल कर्क राशिफल : 17 नवंबर, 2023 (Cancer)

नए लोगों से मुलाकात का लाभ होगा। कर्क राशि वालों को धन लाभ होने के साथ ही शुभ सूचना मिल सकती है। गूढ़ विद्याओं के अध्ययन की ओर रूझान होने की संभावना है। परिवार के लोगों की सलाह से लाभ होगा। शारीरिक रुप से फिट महसूस करेंगे। आपका ध्यान कुछ भटक सकता है। युवाओं के जीवन में बहार रहेगी। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। रुकी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है।कारोबार अच्छा चलेगा। किसी को सलाह न दें।
आज का राशिफल सिंह राशिफल : 17 नवंबर, 2023 (Leo)

सिंह राशि के जातकों का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अज्ञात स्रोत से धन लाभ होगा। कठिन परिस्थिति का अच्छे से सामना करेंगे। अपने व्यवहार व दिनचर्या में बदलाव महसूस करेंगे। बैंक, बीमा से जुड़े कार्य पूरे कर पाएंगे। नए लोगों से मुलाकात का लाभ होगा। संपत्ति विवाद हल होंगे। दफ्तर की व्यवस्था से परेशान हो सकते हैं। साझेदारों से संभलकर रहें। कारोबार में लेनदेन सावधानी से करें। किसी करीबी से से वैचारिक मतभेद दूर हो सकते हैं।
आज का राशिफल कन्या राशिफल : 17 नवंबर, 2023 (Virgo)

आज कन्या राशि के जातकों का जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। आपको किसी नए स्रोत से आमदनी होने की संभावना। आज मित्रों के साथ यात्रा पर जाएंगे। विदेश में रहने वाले परिजनों से बातचीत होगी। कारोबार को लेकर चल रही चिंता दूर होने की संभावना है। छात्रों को कड़ी मेहनत करनी होगी। करियर को लेकर बन रही बात बीच में अटक सकती है। अंधविश्वास से दूर रहें। सामाजिक गतिविधियों में संलग्न रहेंगे।
आज का राशिफल तुला राशिफल : 17 नवंबर, 2023 (Libra)

तुला के जातकों को आज बुजुर्गों की सलाह से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताएंगे। नई जगह जा सकते हैं। राजनीतिक लोगों से दूरी बनाकर रखें। आज का दिन अच्छा रहेगा। मनचाहे व्यंजन का आनंद पाएंगे। सामाजिक रुप से सक्रिय हो सकते हैं।आपको धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ धार्मिक यात्रा का प्लान बन सकता है। अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।
आज का राशिफल वृश्चिक राशिफल : 17 नवंबर, 2023 (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों को आज प्रमोशन की सूचना मिल सकती है। अज्ञात लोगों की वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अपनी मुश्किलें हल कर सकते हैं। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। सेहत को लेकर चल रही दिक्कत दूर हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। धन खर्च करते समय लापरवाही न करें।
आज का राशिफल धनु राशिफल : 17 नवंबर, 2023 (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। बड़बोलेपन पर नियंत्रण रखें। बचत की प्रवृत्ति को बढ़ावा दें। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। राजनीति से जुड़े लोग सावधान रहें। अपनी किसी गलती के लिए पछतावा कर सकते हैं। विवाहयोग्य जातकों के लिए उत्तम रिश्ते की सूचना मिले की संभावना है। समय पर अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। वाहन बिगड़ने से आपके जरूरी कार्य प्रभावित होने की संभावना है।
आज का राशिफल मकर राशिफल : 17 नवंबर, 2023 (Capricorn)

मकर के जातक आज अपने कौशल से दूसरों को प्रभावित करेंगे। शारीरिक रुप से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अनबन होने की संभावना है। विरोधियों की हरकतों पर नजर रखें। कार्यस्थल पर बॉस से विवाद होने की संभावना है। आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अपने कार्यों को अधूरा न छोड़ें। हड़बड़ी में कार्य करे से नुकसान हो सकता है। बुजुर्गों की सेवा करें। धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं।
आज का राशिफल कुंभ राशिफल : 17 नवंबर, 2023 (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों को आज किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ होने के साथ कारोबार में प्रगति करेंगे। विरोधी शांत रहेंगे, आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। पूजापाठ में मन लगेगा। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। यादें ताजा करेंगे। जीवनसाथी के साथ वक्त बीतेगा। परिवार के किसी सदस्य की मदद कर सकते हैं। आपके व्यवहार से दूसरे प्रभावित रहेंगे।
आज का राशिफल मीन राशिफल : 17 नवंबर, 2023 (Pisces)

मीन राशि वाले निवेश को लेकर जल्दबाजी न करें। आज किसी काम में नुकसान हो सकता है। आपकी सरलता का कोई फायदा उठाने का प्रयास कर सकता है। अनजान लोगों से सावधान रहें। सेहत बिगड़ सकती है। लोन आदि के कार्य पूरे कर पाएंगे। मकान मरम्मत में धन खर्च हो सकता है। किसी को सलाह न दें। करियर को लेकर चिंता रहेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। संतान की जरूरतों को पूरा करेंगे।