Aaj Ka Rashifal 17 January 2025 in Hindi, आज का राशिफल 17 जनवरी 2025 : आज शुक्रवार का राशिफल कर्क सहित इन तीन राशियों के लिए शानदार रहे वाला है। मेष से मीन राशियों के लिए कारोबार, करियर, धन संपत्ति के लिहाज से कैसा रहेगा आइए जानते हैं 17 जनवरी 2025 का राशिफल।
मेष राशि (Aries Horoscope) आज लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। सेहत को लेकर आज काफी सजग रहेंगे। लोग आपसे काफी कुछ सीखने का प्रयास करेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बितायेंगे। काम में आ रही रुकावटों के कारण चल रही चिंता दूर हो जायेगी। इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope) आज आर्थिक लेन-देन के लिये अच्छा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों से आपको मदद मिलेगी। अधूरे छोड़े हुये कार्यों को आज शुरू करने का प्रयास करेंगे। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सर्द-गर्म के कारण शरीर में सूजन हो सकती है। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope) आज आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह का भाव रहेगा। ऑनलाइन भुगतान के दौरान सावधानी रखें। क्रोध व उत्तेजना पर नियन्त्रण रखें। जीवन के प्रति सकारात्मकता बढ़ेगी। अपच के कारण एसीडिटी जैसी समस्या हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आज आपको किसी व्यापारिक यात्रा के लिये जाना पड़ सकता है। युवाओं के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार में किसी अनहोनी का भय बना रहेगा। बेकार की बहसबाजी से दूर रहें। माता-पिता का ख्याल रखें। कुछ लोग आपके स्वाभिमान को चोट पहुँचा सकते हैं।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) आज कार्य पूर्ण करने पर आपका फोकस रहेगा। रिटेल व्यापार के कार्यों में अच्छी प्रगति होगी। आपके ऊपर लक्ष्यों को हासिल करने का दबाव रहेगा। अनुभवी लोगों से सलाह लेना लाभप्रद होगा। कड़ी धूप के सीधे सम्पर्क में आने से बचें। सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है। बच्चों की सफलता से स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। धन की कमी के कारण समस्या होगी। निम्न रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। कारोबार में विस्तार के लिये लोन लेना पड़ सकता है।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) आज रुके हुये प्रोजेक्ट्स को काफी तेजी से आगे बढ़ायेंगे। अध्यापन कार्यों से जुड़े लोगों की प्रसिद्धि बढ़ेगी। आप लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे। नये व्यवसाय की शुरुआत करने के लिये आप प्रेरित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आज कुछ समस्या होगी। बच्चों को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। कमर दर्द को लेकर समस्या हो सकती है। आज महत्वपूर्ण कार्य देरी से पूरे हो सकते हैं। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। स्टॉक मार्केट में सम्भलकर निवेश करें।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आज आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर आप सोच-विचार करेंगे। साहसिक और जोखिम भरे निवेश में आप रुचि ले सकते हैं। भविष्य को लेकर बड़ा निर्णय लेंगे। सम्पत्ति विवाद के तूल पकड़ने की आशंका है। युवा अपने करियर को लेकर प्रयोग कर सकते हैं।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आज अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न हो इसका ध्यान रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। काम की वस्तुओं को खरीद सकते हैं। अपनी रुचि के अनुसार काम करना पसन्द करेंगे।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) आज घर के लोगों से अपना व्यवहार अच्छा रखें। किसी जरूरत की वस्तु को प्राप्त करने के लिये संघर्ष करना पड़ेगा। आपको अपने काम करने के तरीके को बदलने की आवश्यकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में कुछ खिटपिट चलती रहेगी।हास-परिहास का आनन्द लेंगे।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज आय के स्रोतों में कमी आने की संभावना है। ब्लड प्रेशर के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। ज्यादा मसालेदार और गरम भोजन का सेवन न करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना आपको भारी पड़ सकता है। मन में कुछ शंका पनपती रहेंगी।