Friday, September 20, 2024
HomeAstrologyAaj Ka Rashifal 12 September 2024 : इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु...

Aaj Ka Rashifal 12 September 2024 : इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, जीवन की कठिनाइयां दूर होंगी

WhatsApp GroupJoin

आज का राशिफल 12 सितंबर 2024, Aaj Ka Rashifal 12 September 2024 : गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। आज इन राशियों के जीवन की कठिनाइयां दूर होंगी। संत-गुरुजनों की कृपा से बिगड़े काम बनेंगे। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन।

Aaj Ka Rashifal 12 September 2024

आज का मेष राशिफल 12 सितंबर 2024 (Aries Horoscope) 

आज आपके कार्य तेजी से पूर्ण होंगे। प्रेम सम्बन्धी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। मित्रों के परामर्श पर गम्भीरता से ध्यान दें। बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

आज का वृषभ राशिफल 12 सितंबर 2024 (Taurus Horoscope)

आज नया कार्य शुरू करना उचित नहीं है। रिश्तों को लेकर गम्भीर रहें। मन में निराशा का भाव न पनपनें दें। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। योग और प्राणायाम के लिये समय अवश्य निकालें। आज का समय वैवाहिक सम्बन्धों के लिये शुभ नहीं है।

आज का मिथुन राशिफल 12 सितंबर 2024 (Gemini Horoscope)

आज आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। लोग आपके ऊपर पूर्ण विश्वास रखेंगे। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। लेकिन अत्यधिक अधीरता ठीक नहीं है। विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को थोड़ा सावधान रहना चाहिये। बच्चों के निकट रहने का प्रयास करें।

आज का कर्क राशिफल 12 सितंबर 2024 (Cancer Horoscope)

आज अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं इसीलिये लापरवाही भारी पड़ सकती है। गृहस्थ जीवन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन अवश्य लें। भाई-बहनों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें।

आज का सिंह राशिफल 12 सितंबर 2024 (Leo Horoscope )

आज आनन्दित रहने वाले हैं। कारोबार में सबकुछ आपके अनुसार ही होता प्रतीत होगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। मित्रों के साथ लम्बी बातचीत हो सकती है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

आज का कन्या राशिफल 12 सितंबर 2024 (Virgo Horoscope)

आज कोई जरूरी निर्णय अचानक लेना पड़ेगा। व्यापार में परेशानी हो सकती है। अहम् की भावना के कारण नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गलत कार्यों की तरफ आपका रूझान हो सकता है।

आज का तुला राशिफल 12 सितंबर 2024 (Libra Horoscope)

आज धन लाभ हो सकता है। बड़े भाई-बहनों को लेकर प्रसन्नता रहेगी। प्रेमी जन की भावनाओं की कद्र करें। दोपहर के बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों को उत्तम धन लाभ होगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा। प्रेम सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

आज का वृश्चिक राशिफल 12 सितंबर 2024 (Scorpio Horoscope)

आज गौरवान्वित महसूस करेंगे। रिश्तों में प्रेम भावना का विकास होगा। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिये हितकर है। नये घर या जमीन में निवेश कर सकते हैं। दूसरों की बातों को तूल न दें। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिये।

यह भी पढ़ें – Masik Rashifal: बुध का सिंह और कन्या में गोचर दिलाएगा लाभ, सितंबर माह 2024 में इन राशियों के जीवन में आएगी बहार

आज का धनु राशिफल 12 सितंबर 2024 (Sagittarius Horoscope)

आज शत्रु पक्ष आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है। अपने खर्चे को नियन्त्रित रखें। पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। काल्पनिक विचारों में खोये रहेंगे। काम रुक-रुक कर होंगे। आपको सफलता मिलेगी। पुराने मित्र से मुलाक़ात हो सकती है।

आज का मकर राशिफल 12 सितंबर 2024 (Capricorn Horoscope)

अपनी निजी समस्याओं को किसी से शेयर न करें। रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। भोजन और बाँकी दिनचर्या अनुशासित रखें। अनावश्यक विचारों से आपको बचना चाहिये। मान-अपमान का भय रहेगा। बहुत से काम एक साथ करने का प्रयास न करें।

आज का कुंभ राशिफल 12 सितंबर 2024 (Aquarius Horoscope)

जीवनसाथी आपके एक अच्छे मित्र की भूमिका निभायेगा। अपने मन की बातें उनसे साझा कर सकते हैं। अपनी मन: स्थिति में शान्त रखें। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। सारी परिस्थितियाँ आपके अनुकूल हैं।

आज का मीन राशिफल 12 सितंबर 2024 (Pisces Horoscope)

आज समस्या का समाधान होने से निश्चिन्त होंगे। यदि मन में किसी प्रकार का कोई भय था तो वह दूर हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान और आदर का भाव उत्पन्न होगा। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular