Aaj Ka Rashifal 12 April 2024 : इन 5 राशियों का दिन शुभ रहेगा, मनचाही सफलता मिलेगी, बिगड़े कार्य बनेंगे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Aaj Ka Rashifal 12 April 2024 आज का राशिफल 12 अप्रैल 2024: आज शुक्रवार काे इन 5 राशियों का दिन शुभ रहने वाला है। मनचाही सफलता मिलेगी। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। जानिए लव, करियर, शिक्षा, कारोबार के लिहाज से आज 12 अप्रैल का राशिफल कैसा रहने वाला है।

मेष राशि (Aries Horoscope) लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का काफी दबाव रहेगा। घर में बिना बुलाये मेहमान आ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में रोमान्स भरपूर रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। लोग आपकी सहृदयता का गलत लाभ उठा सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Horoscope) आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पदोन्नति को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भोजन पर बाहर जा सकते हैं। सहकर्मियों को लेकर थोड़ा नाखुश रहेंगे। सेहत की अनदेखी बिल्कुल न करें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) चिन्ता रहेगी। लोग आपके मामलों में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर सकते हैं। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। निराशा वाले विचारों से दूर रहें। आज आपको लम्बी दूरी की यात्रा न करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) जिम्मेदारियों का पूरा ख्याल रखेंगे। प्रेम सम्बन्धों को विवाह में परिणित कर सकते हैं। किसी नये व्यापार में निवेश करने की योजना बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको काफी प्रशन्सा मिलेंगी। निर्माण कार्यों में तीव्रता आयेगी।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। भविष्य को लेकर कुछ योजना बना सकते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाये रखें। अधिकारी वर्ग आपके ऊपर प्रसन्न रहेंगे। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा।

भूलकर भी न करें महिलाओं का अपमान, नहीं तो ये ग्रह कर देगा बर्बाद

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) नया सीखने को लेकर उत्सुक रहेंगे। सामाजिक यश और सम्मान प्राप्त होगा। किसी मित्र से बहस हो सकती है। आपको मेहनत का उचित परिणाम आज शायद ही मिलें। इसीलिये आपको धैर्यवान होकर ही सारे काम करने चाहिये।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) सरकारी मामले उलझ सकते हैं। लोग आपके स्वाभिमान को चोट पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। बुरे लोगों की संगत से हानि होगी। व्यापार में महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में न लें। कुछ प्रियजन आपसे आर्थिक सहायता की अपेक्षा रखेंगे।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) व्यवसाय में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। अटके हुये काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। विवाह योग्य लड़कियों का विवाह तय हो सकता है। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope )आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेमियों के बीच आपसी प्रेम काफी बढ़ सकता है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या किसी तरह के सम्मान के योग बन रहे हैं। दूसरों को दिखाने के लिये कोई जोखिम लेने से बचें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े मामलों की बाधा दूर होगी। जीवनसाथी के साथ आज काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यवसाय से जुड़े नये मैत्री सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। किसी की आलोचना से हतोत्साहित न हों।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) किसी से वैचारिक मतभेद उभर के सामने आ सकते हैं। दूसरे कार्यों की वजह से मुख्य काम को समय नहीं दे पायेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर ही रखें। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध दुष्प्रचार कर सकते हैं। छोटी बातों पर क्रोध करने से निन्दा हो सकती है।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) कानूनी मामलों में जीत मिलने की सम्भावना है। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबारियों के लिये दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आज आप यात्राओं का आनन्द लेंगे। आपकी सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी।

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Exit mobile version