Aaj Ka Rashifal 10 September 2023 आज का राशिफल 10 सितंबर 2023 : आज का दिन इन 5 राशि वालों को कामयाबी मिलेगी। कुछ जातकों को सावधान भी रहना होगा। अपने कार्य जल्द पूरा कर पाएंगे। आइए जानते हैं आज रविवार का राशिफल क्या कहता है।
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 10 September 2023)
कुछ लोग आपके ऊपर आरोप लगा सकते हैं। दिनचर्या थोड़ी उथल-पुथल भरी रहेगी। सन्तान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। अपनी राय को दूसरों के ऊपर थोपने से बचें। सेहत खराब होने के कारण किसी काम को टाल सकते हैं।। (और पढ़ें)
वृषभ राशिफल (Vrishabh Rashifal, 10 September 2023)
जिम्मेदारी पूरी करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। कारोबारी गतिविधियों में तेजी आयेगी। परिवार में धार्मिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग में आप काफी रुचि लेंगे। बड़े बुजुर्गों से आपको आशीर्वाद प्राप्त होगा। (और पढ़ें)
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 10 September 2023)
ऑफिस में आपको बड़े प्रोजेक्ट की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। नकारात्मकता आपके ऊपर हावी रहेगी। आपको कड़ी मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। रुके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। सामाजिक लोगों से मुलाकात होगी। (और पढ़ें)
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 10 September 2023)
करियर को लेकर योजना बना सकते हैं। विचारों के आपसी आदान-प्रदान से मन प्रसन्न रहेगा। धैर्य और संयम के साथ काम करेंगे जिसका सुखद परिणाम आपको प्राप्त होगा। समय का अच्छा सदुपयोग करेंगे। शेयर की खरीद-बिक्री से लाभ होगा। (और पढ़ें)
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 10 September 2023)
आज का दिन ठीक रहेगा। काम को समय से निपटाने का प्रयास करें। पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। यात्रा थकाऊ लेकिन फलदायक रहेगी, लेकिन भाग्य आपका साथ नहीं देगा। दूसरों के भरोसे न रहें। आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। (और पढ़ें)
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 10 September 2023)
बिजनेस में बड़ी डील कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधा का पर्याप्त आनन्द लेंगे। ऑफिस में अफसर आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। योजनाओं को सही समय पर क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे। किसी क्षेत्र में विशेष योग्यता का लाभ उठायेंगे। (और पढ़ें)
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 10 September 2023)
आज कामयाबी मिलेगी। कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। पुराने मित्र आपके काम आ सकते हैं। बॉस के साथ वेतनवृद्धि को लेकर चर्चा करेंगे। आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ा रहेगा। (और पढ़ें)
Geeta Gyan : ऐसे लोग ही हर काम को भाग्य पर छोड़ते हैं, जानें गीता में भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश
वृश्चिक राशिफल (Vrishchik Rashifal, 10 September 2023)
आज किसी काम से यात्रा करेंगे। मेहमानों का आगमन हो सकता है। परिवार जनों की सहमति से किसी तीर्थदर्शन की योजना बना सकते हैं। कारोबार में आय बढ़ने के स्पष्ट योग हैं। लेकिन आय के साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। पेट दर्द जैसी परेशानी बढ़ सकती है। (और पढ़ें)
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 10 September 2023)
लाइफ पार्टनर के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। ऊर्जावान और सकारात्मक बनाये रखने के लिये व्यायाम और ध्यान अवश्य करें। आपकी कोई कमजोरी लोगों के सामने व्यक्त हो सकती है। घर की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। तनाव लेने से बचें। (और पढ़ें)
मकर राशिफल (Makar Rashifal, 10 September 2023)
नया काम शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में किये गये बदलावों से लाभ प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटों का अन्त होगा। घर की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। शाम के बाद स्थितियां बदलेंगी। (और पढ़ें)
कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 10 September 2023)
आज काफी गंभीर रहेंगे। करीबी लोग आपसे फोन पर चर्चा कर सकते हैं। आपकी समझदारी की सब जगह प्रशंसा होगी। परिवार के दायित्वों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। निवेश से काफी लाभ प्राप्त होगा। (और पढ़ें)
मीन राशिफल (Meen Rashifal, 10 September 2023)
जरूरी खर्च को लेकर भ्रमित हो सकते हैं। अपनी योजनाओं को लेकर संशय में न रहें। जल्दबाजी में कार्य न करें। आवश्यक निर्णय सभी की सहमति से लेना उत्तम होगा। जोखिम भरे निवेशों से स्वयं को दूर रखें। मित्रों से सम्बन्ध मधुर रखें। (और पढ़ें)