Friday, September 20, 2024
HomeAstrologyआज का राशिफल 10 मई 2024 : इन राशियों को आज लाभ...

आज का राशिफल 10 मई 2024 : इन राशियों को आज लाभ होगा, धनु को मिलेंगे शुभ समाचार, मिथुन के जीवन में कड़वाहट रहेगी

WhatsApp GroupJoin

आज का राशिफल 10 मई 2024 | Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 in Hindi : जानें आज शुक्रवार का राशिफल।

आज का राशिफल 10 मई 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। कारोबार बढ़ाने के अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर नियन्त्रण रखें। आज आपको यात्रा कम से कम करनी चाहिये। अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) आय बढ़ाने के काफी प्रयास करेंगे। परिवार के छोटों की चिन्ता रहेगी। जीवनसाथी आपका उत्साहवर्धन करेगा। लोगों पर आपका प्रभाव काफी अच्छा पड़ेगा। आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) तनाव का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्चों को कम करने का प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी तरक्की से जलेंगे। दिखावे के लिये खर्च करने से बचें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope )दूसरों की मदद करेंगे। इससे आपकी सामाजिक प्रसिद्धि बढ़ेगी। नये कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। दिन आपके लिये काफी अच्छा रहना वाला है। प्रेमी जन से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। व्यापार में बिक्री बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) श्रम ज्यादा करना पड़ेगा। किन्तु आप एकाग्र होकर अपने कार्यों में लगे रहें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन काफी अच्छा है। प्रबन्धन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। साहित्य में आप विशेष रुचि ले सकते हैं।

मासिक राशिफल मई 2024 | Monthly Horoscope May 2024

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) लोन चुकाने में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग से मनमुटाव हो सकता है। लोगों की बातों को ज्यादा महत्व न दें। जीवनसाथी की सलाह का अनुसरण करें इससे आपको लाभ होगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। कारोबार में लाभ प्राप्त होगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) धन के निवेश को लेकर सावधान रहें। मन में असन्तोष का भाव रहेगा। मित्रों की राय लेना न भूलें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं। आज आपको उधार धन देने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाक़ात हो सकती है जिनका आप इन्तजार कर रहे थे। आज आप अपने मित्रों की काफी सहायता करेंगे। धन लाभ होगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आप चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। अधूरे पड़े कार्य आप शुरू कर सकते हैं। आय की दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा है। स्वर्ण और महँगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) चिन्तित हो सकते हैं। आपके भीतर स्नेह और वात्सल्य की भावना रहेगी। आज आपके पाचन तन्त्र में गड़बड़ी हो सकती है। शेयर मार्केट के माध्यम से लाभ हो सकता है। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) आज मनमुटाव हो सकता है। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। शाम के समय दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को आलोचना झेलनी पड़ेगी। वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) लाभ प्राप्त होगा। अधिकारी आपके कार्यों से खुश रहेंगे। बिजनेस में गति आ सकती है। प्रतियोगिता और परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में विस्तार करने की योजना बना सकते हैं। यात्राओं के लिये दिन शुभ है।

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular