Wednesday, November 29, 2023

सुकन्या समृद्धि योजना क्या...

Sukanya Samriddhi Yojana सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? : बालिकाओं को आर्थिक...

WHO Alert : चीन...

WHO Alert : 4 साल पहले 2020 में चीन के वुहान से शुरू...

Barclays Bank Layoffs:  तीन...

Barclays Bank Layoffs: नई दिल्ली. United Kingdom का मल्टीनेशनल बार्कलेज बैंक (Barclays Bank) कर्मचारियों...

Qatar: इंडियन नेवी के...

नई दिल्ली. कतर (Qatar) के कोर्ट ने भारतीय नौसेना (इंडियन नेवी) के 8 पूर्व...
Homeदेशआज का राशिफल 1 अक्टूबर 2023 : भ्रामक विचारों से दूर रहें...

आज का राशिफल 1 अक्टूबर 2023 : भ्रामक विचारों से दूर रहें ये जातक, इन राशियों को मिलेगी प्रशंसा

WhatsApp Group Join
Telegram Channel Join
WhatsApp Channel Join
Share This

आज का राशिफल 1 अक्टूबर 2023 Aaj Ka Rashifal 1 October 2023 : रविवार का दिन इन जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ जातकों अच्छी खबर मिलेगी। आइए जानते हैं आज रविवार का राशिफल कैसा रहेगा। (Daily Horoscope)

मेष राशिफल 1 अक्टूबर 2023 (Aries Horoscope) – धन लाभ होगा। नयी जॉब ढूँढ रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। अनुभवी लोगों की राय से लाभ होगा। अपने खर्चों पर नियन्त्रण पा लेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित रहेंगे।

वृषभ राशिफल 1 अक्टूबर 2023 (Taurus Horoscope) -निर्णय लेने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। धन को लेकर परिवार में झगड़ा हो सकता है। आवश्यक न हो तो आज लम्बी यात्रा न ही करें।

मिथुन राशिफल 1 अक्टूबर 2023 (Gemini Horoscope) -काफी प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान व आर्थिक लाभ दोनों प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन बेहद रोमांटिक रहेगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहने वाला है। आपके उदार व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे।

कर्क राशिफल 1 अक्टूबर 2023 (Cancer Horoscope) – जीवनशैली में कुछ बदलाव आ सकते हैं। जिसे अपनाने में आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में वृद्धि के लिये निवेश कर सकते हैं। पुराने सम्पर्क से लाभ होगा।

सिंह राशिफल 1 अक्टूबर 2023 (Leo Horoscope) – मेहमानों का आगमन हो सकता है। बिजनेस को लेकर नये अनुबन्ध हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशिफल 1 अक्टूबर 2023 (Virgo Horoscope) -कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व कम होगा। कानूनी पचड़ों में घिरने की आशंका है। पुरूष जातकों की महिला सहकर्मियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों में अविश्वास की स्थिति उत्पन्न न होने दें। आज नया काम शुरु न करें।

तुला राशिफल 1 अक्टूबर 2023 (Libra Horoscope) – नव दम्पति फैमिली प्लानिंग को लेकर भी कोई निर्णय ले सकते हैं। मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। प्रेम विवाह को परिवार की सहमति मिल सकती है। छात्रों को बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशिफल 1 अक्टूबर 2023 (Scorpio Horoscope) – आज आपको अपने काम के लिये दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा। सम्पत्ति विवादों में समझौता हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान करेंगे। छाती व फेफड़ों में कोई समस्या हो रही हो तो अपने डॉक्टर से अवश्य मिलें।

धनु राशिफल 1 अक्टूबर 2023 (Sagittarius Horoscope) -बिजनेस रिलेशन मजबूत होंगे। अव्यवहारिक निर्णय लेने से आपको बचना चाहिये। पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में निकटता बढ़ेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोग आज किसी साधना को लेकर विचारशील रहेंगे।

मकर राशिफल 1 अक्टूबर 2023 (Capricorn Horoscope) – पुराने लोन के कारण थोड़े चिन्तित होने की सम्भावना बन रही है। शाम को किसी कारण घर में झगड़ा हो सकता है। शान्त और धैर्यवान होकर समस्या का समाधान खोजें। कामुक विचारों के कारण काम में मन नहीं लगेगा।

कुंभ राशिफल 1 अक्टूबर 2023 ( Aquarius Horoscope) – आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की सम्भावना बन रही है। बिजनेस में सहयोगियों के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं।

मीन राशिफल 1 अक्टूबर 2023 (Pisces Horoscope) – आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। शरीर मे थकावट व ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। कुंठित यौन आकर्षण आपके काम में बाधा बन सकते हैं। योग व प्राणायाम से मन को सन्तुलित करें। भ्रामक विचारों के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं।


Share This
WhatsApp Group Join
Telegram Channel Join
WhatsApp Channel Join

NSV टेक्निक से पुरुष नसबंदी, परिवार नियोजन का आसान उपाय, महज 20 मिनट का प्रोसेस, लोगों को किया जा रहा जागरुक

पुरूष नसबंदी पखवाड़ा : रायपुर. परिवार नियोजन को लेकर लोगों को जागरूक करने छत्तीसगढ़ राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 21...

महासमुंद: गोभी की बोरियों में गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई कठोर कारावास की सजा

महासमुंद. गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस लीलाधर सारथी द्वारा अवैध मादक पदार्थ...

Chhattisgarh Election 2023: यहां छठ पूजा की थीम पर बनाया गया मतदान केंद्र

Chhattisgarh Election 2023: अंबिकापुर. आज सुबह जब लोग मतदान करने इस केंद्र पर पहुंचे तो सहसा ठिठक गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि यहां के एक...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों में तापमान बढ़ेगा, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में मौसम में आने वाले कुछ दिनों में ठंड में कमी आएगी। माैसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में...

बिग न्यूज : राज्य शासन का आदेश, निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को भी मिली छुट्टी, वेतन भी नहीं कटेगा

बिग न्यूज : रायपुर. राज्य शासन ने एक आदेश जारी कर निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए भी छुट्टी घोषित की है। इस दौरान...

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: आज 70 विधानसभा में थम जाएगा चुनावी शोर, प्रत्याशी घर-घर जाकर मांगेंगे वोट

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए द्वितीय चरण में 70 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए बुधवार 15 नवम्बर...

9 मतदान केंद्रों को छोड़कर सभी में 8 से 5 बजे तक होगी वोटिंग, CG Election 2023 Update

CG Election 2023 रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में 17 नवम्बर को 70 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग होगी। इसके...