आज का राशिफल 1 जून 2024 : मेष सोच-विचारकर निर्णय लें, मिथुन का सम्मान बढ़ेगा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज का राशिफल 1 जून 2024, Aaj Ka Rashifal 1 June 2024 : आज महीने का पहला दिन इन राशियों के लिए सुखद रहने वाला है। मेष धन को लेकर सोच-विचारकर निर्णय लें। मिथुन का सम्मान बढ़ेगा। जानें सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का राशिफल 1 जून 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) : आज आपका मन उदास रहेगा। किसी गलतियों के प्रति आत्मग्लानि का भाव उत्पन्न हो सकता है। आज आप अपने इष्ट मित्रों से चर्चा कर सकते हैं। धन के विषय में सोच-विचारकर ही निर्णय लें। परिजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope) : आज दिन की शुरुआत काफी सुखद रहेगी। अच्छे लोगों से मिलना हो सकता है। व्यवसाय में आपके प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर दिन शुभ रहेगा। जॉब को लेकर परेशानी दूर होगी। विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होगा।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope) : अधिकारी वर्ग के लोग आपसे काफी सन्तुष्ट रहेंगे। विदेश यात्रा से आपको काफी अच्छा लाभ होगा। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें। राजनीतिक लोगों का सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope) : आज का दिन आपके लिये काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शोधकार्यों से जुड़े लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। सरकारी नियमों का कड़ाई पूर्वक पालन करें।

सिंह राशि (Leo Horoscope ): आज मन अशान्त रहेगा। जीवनसाथी से नोंक-झोंक सम्भव है। अनावश्यक चर्चाओं में समय बर्बाद होगा। तात्कालिक निर्णय न लें। पेट में दर्द की शिकायत हो तो अपने चिकित्सक से सम्पर्क करें। नशे की सामग्रियों का सेवन न करें।

कन्या राशि (Virgo Horoscope) : वैवाहिक जीवन का आनन्द लेंगे। कई सारी परेशानियों का समाधान आपको मिलेगा। किन्तु आप व्यावहारिक ज्यादा हो सकते हैं। दूसरों के ऊपर आप काफी ज्यादा निर्भर रहेंगे। वित्तीय लेन-देन में कुछ सावधानी रखने की आवश्यकता है। काफी धन खर्च कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra Horoscope): मान-सम्मान बढ़ेगा। जो आप चाह रहे थे, वह आपको प्राप्त हो सकता है। आपको मित्रों का उत्तम सहयोग मिलेगा। शत्रुओं के कमजोर पड़ने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) : व्यवसाय में व्यस्त हो सकते हैं। इसके कारण आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की भी अनदेखी कर सकते हैं। कमीशन से जुड़े कार्यों में नुकसान हो सकता है। सन्तान के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। पैरों में दर्द की शिकायत रहेगी।

यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल जून 2024 | Monthly Horoscope June 2024 | Masik Rashifal June 2024

धनु राशि (Sagittarius Horoscope): आपकी तुलना गलत लोगों के साथ की जा सकती है, लेकिन इस पर आपको धैर्य रखना चाहिये। सम्पत्ति के मामलों में जोरदार विवाद हो सकता है। कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें। मन में ज्यादा विचार लाने से बचें।

मकर राशि (Capricorn Horoscope) : आज परिवारिक चर्चा हो सकती है। सन्तान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं। जॉब बदलने की तैयारी कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope): आज व्यवसाय में सहयोगियों के प्रति मन में अविश्वास की भावना उत्पन्न हो सकती है। कठोर भाषा का प्रयोग आपकी प्रतिष्ठा के लिये खतरा हो सकता है। क्रोध न करें, शान्त होकर काम करें।

मीन राशि (Pisces Horoscope): आज आप नये काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। निवेश को लेकर प्रोत्साहित हो सकते हैं। समझदार मित्रों की संगत प्राप्त होगी। फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को अचानक कोई बड़ा काम मिल सकता है। दूसरों की ज्यादा परवाह न करें। तनावमुक्त रहने का प्रयास करें।

यह भी पढ़ें – Shani Dosh : शनि दोष को पहचानें इन 8 लक्षणों से

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Exit mobile version