आज का अंक राशिफल 6 फरवरी 2025, Aaj Ka Ank Rashifal 6 February 2025 : अंक ज्योतिष से भविष्यफल के बारे में पता चलता है। राशियों की तरह ही अंकों का प्रभाव भी जातकों पर पड़ता है। इस प्रभाव को अंक ज्योतिष के माध्यम से ज्ञात किया जाता है। इसमें मूलांक होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार, अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वह भाग्यांक होगा। इसी तरह अंकों को सिर्फ तारीख को जोडने पर मूलांक का पता चलेगा, जैसे महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। आइए जानते हैं आज 6 फरवरी 2025 का दिन मूलांक के आधार पर कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1
आज का दिन शानदार रहेगा। पारिवारिक उलझनें दूर होंगी। सामाजिक काम में हिस्सा लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की सूचना मिल सकती है। किसी को सलाह न दें।
मूलांक 2
आज आपको अच्छी खबर मिलेगी। कार्यस्थल पर किसी से बहस हो सकती है। जीवनसाथी की जरूरतों को पूरा करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर कलह होने की संभावना है।
मूलांक 3
किसी मित्र से मुलाकात होगी। नई योजनाओं को लेकर चर्चा कर सकते हैं। अपनी कमजोरियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। आज अटके हुए काम को पूरा कर सकते हैं।
मूलांक 4
कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए मौके मिलेंगेे। अपने कार्य के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। सेहत को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। धन लाभ होने की संभावना है।
मूलांक 5
कारोबार में लाभ होगा। आज का दिन अच्छा रहेगा।बच्चों के साथ समय बिताएंगे। आपकी वजह किसी मित्र की समस्या समाधान होगा। निवेश को लेकर सावधान रहें।
यह भी पढ़ें – आज का राशिफल 6 फरवरी 2025: वृश्चिक सौभाग्यशाली रहेंगे, मिथुन वालों के साथ विवाद की आशंका, जानें सभी 12 राशियों का हाल
मूलांक 6
अपने किसी रूके हुए काम को लेकर परेशान हो सकते हैं। दफ्तर में जिम्मेदारियों को पूरा करने का दबाव रहेगा। धन की सुरक्षा करें। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।
मूलांक 7
आपके व्यवहार में बदलाव दिखेगा। किसी से उलझ सकते हैं। यात्रा के दौरान कुछ तनाव रहेगा। रिश्तेदारों से अच्छी खबर मिल सकती है। बैंक, बीमा संबंधी काम पूरा करेंगे।
मूलांक 8
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। योग व्यायाम से सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। अनुशासित रहें। दफ्तर में आपको सराहना मिल सकती है।
मूलांक 9
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी कार्य के सिलसिले में दोस्तों से मिल सकते हैं। घर में कुछ आयोजन होने की संभावना है।