Sunday, September 8, 2024
HomeAstrologyAaj Ka Ank Jyotish 26 July 2024 : इस मूलांक के लिए...

Aaj Ka Ank Jyotish 26 July 2024 : इस मूलांक के लिए आज का दिन संकटपूर्ण, बहसबाजी से दूर रहें, सलाह न दें

WhatsApp GroupJoin

Aaj Ka Ank Jyotish 26 July 2024 आज का अंक ज्योतिष 26 जुलाई 2024 , Numerology Horoscope  : अंक ज्योतिष के अनुसार अंकों का प्रभाव जातकों पर पड़ता है। अंकों के आधार पर जातकों का भविष्यफल ज्ञात किया जाता है। भाग्यांक और मूलांक जानने के लिए अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वह भाग्यांक होगा। इसी तरह अंकों को सिर्फ तारीख को जोड़ने पर मूलांक का पता चलेगा, जैसे महीने के 3, 12,21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होगा। आइए जानते हैं आज 26 जुलाई 2024 का दिन मूलांक के आधार पर कैसा रहेगा

मूलांक 1

आज का दिन मूलांक 1 के जातक काफी व्यस्त रहेंगे। अपने किसी रिश्तेदार से मुलाकात कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताएंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। दफ्तर में किसी से अनबन हो सकती है।

मूलांक 2

आज मूलांक 2 के जातक किसी संकट से घिर सकते हैं। प्रेमियों को सावधान रहना होगा। कारोबार को लेकर चल रही समस्या बढ़ सकती है। उधार देने से बचें। आपको किसी मित्र की सलाह से लाभ होगा।बैंक, बीमा संबंधी कार्य पूरे कर पाएंगे।

मूलांक 3

मूलांक तीन आज आनंदपूर्ण जीवन बिताएंगे। शुभ समाचार मिलने से आप काफी खुश नजर आएंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। जोखिम लेने से बचें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है।

मूलांक 4

मूलांक 4 के साथ आज अप्रत्याशित घटना हो सकती है। नए स्रोत से आमदनी होगी। परिवार के विरूद्ध जाकर कार्य न करें। आपका दिन सामान्य रहेगा। विशिष्ट लोगों से मुलाकात होगी। बिजनेस में हानि होने की संभावना है। खर्च करते समय लापरवाही न करें।

मूलांक 5

मूलांक 5 को अच्छी खबर मिलेगी। आपको किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताएंगे। बच्चों की पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे। अनजान रास्तों से न गुजरें। यात्रा करने के दौरान किसी मित्र से मुलाकात होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

यह भी पढ़ें – Aaj Ka Rashifal 25 July 2024: इन राशियों को हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी, उमंग, उत्साह बढ़ेगा, कष्ट से मिलेगी मुक्ति

मूलांक 6

मूलांक 6 को आज कई स्रोतों से लाभ होगा। जीवनसाथी की मदद से आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। बुरे लोगों की संगत का त्याग करें। नशा, लाटरी से दूर रहें। दफ्तर में अफसरों से वेतनवृद्धि को लेकर चर्चा कर सकते हैं। कार्यस्थल पर अच्छी खबर मिल सकती है।

मूलांक 7

आज का दिन मूलांक 7 वालों के लिए बेहतरीन हो सकता है। सामाजिक जीवन में व्यस्त रहेंगे। विवाहयोग्य जातकों का रिश्ता तय हो सकता है। बुजुर्गों को सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने व्यवहार में कटुता न लाएं।

मूलांक 8

मूलांक 8 को बहसबाजी से दूर रहना चाहिए। किसी के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आपकी कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी। नजदीकी रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। अधिक काम के कारण थकान हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 9

आज मूलांक 9 को कामयाबी मिलेगी। विरोधियों से सावधान रहें। पारिवारिक कलह की नौबत आ सकती है। शासकीय कार्यों में विलंब हो सकता है। पढ़ने में मन लगेगा। सोशल मीडिया पर तत्काल प्रतिक्रिया न करें। आपको किसी मित्र से लाभ होने की संभावना है।

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular