Sunday, September 8, 2024
HomeAstrologyAnk Jyotish : ये पांच मूलांक को मिलेगी बंपर कामयाबी, बड़े संकट...

Ank Jyotish : ये पांच मूलांक को मिलेगी बंपर कामयाबी, बड़े संकट दूर होंगे

WhatsApp GroupJoin

Aaj Ka Ank Jyotish 25 July 2024 आज का अंक ज्योतिष 25 जुलाई 2024 , Numerology Horoscope  : अंक ज्योतिष से भविष्यफल के बारे में जानकारी मिलती है। राशिफल की तरह ही अंकों का प्रभाव भी जातकों पर पड़ता है। न्यूमरोलॉजी के अंतर्गत मूलांक के आधार पर भविष्यफल ज्ञात किया जाता है। Numerology के अनुसार, अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वह भाग्यांक होगा। इसी तरह अंकों को सिर्फ तारीख को जोड़ने पर मूलांक का पता चलेगा, जैसे महीने के 2, 11 और 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। आइए जानते हैं आज 25 जुलाई 2024 का दिन मूलांक के आधार पर कैसा रहने वाला है।

मूलांक 1

आज का दिन इस मूलांक वालों के लिए तनाव पूर्ण हो सकता है। आपको अप्रिय खबर मिलने की संभावना है। किसी को गलत सलाह न दें। वाहन सावधानी से चलाएं। कारोबारियों को धन लाभ हो सकता है। किसी मित्र की वजह से आपके संकट दूर हो सकते हैं।

मूलांक 2

आज का दिन मूलांक दो वालों के लिए उमंग भरा रहेगा। आपको नए स्रोत से आमदनी होने की संभावना है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक विवाद दूर हो सकते हैं।आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। यात्रा कर सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

मूलांक 3

मूलांक तीन वाले जातकों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक रहेंगे। सामाजिक जीवन सुखद रहेगा। किसी काम को लेकर चल रही दिक्कत दूर होगी। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। वाहन खरीदने पर विचार कर सकते हैं। बुजुर्गों को सेहत का ध्यान रखना होगा।

मूलांक 4

मूलांक चार वालों को सावधान रहना होगा। कोई करीबी आपके साथ गड़बड़ी कर सकता है। सरकारी काम पूरे होंगे। वित्त संबंधी कार्यों में लाभ होगा। सेहत को लेकर चल रही दिक्कत दूर होगी। करियर आगे बढ़ेगा। नौकरी मिल सकती है। किसी का उपहास न करें।

मूलांक 5

मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन आनंददायक रहने वाला है। आपको दफ्तर के कार्यों में सफलता मिलेगी। पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। पारिवारिक कार्यों में बिजी हो सकते हैं। मांगलिक कार्यों की व्यवस्था में जुटेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

यह भी पढ़ें – Aaj Ka Rashifal 25 July 2024: इन राशियों को हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी, उमंग, उत्साह बढ़ेगा, कष्ट से मिलेगी मुक्ति

मूलांक 6

मूलांक 6 वालों का आज का दिन सामान्य रहेगा। एकांत में समय व्यतीत कर सकते हैं। आपको निवेश संबंधी सलाह मिल सकती है। गूढ़ विद्याओं के अध्ययन के प्रति रूझान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनेगा। नवविवाहित रोमांटिक मूड में रहेंगे।

मूलांक 7

आज का दिन मूलांक 7 वाले जातकों के कारोबार संंबंधी संकट दूर होंगे। किसी से वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। मूवी देखने जाएंगे। जोखिम वाले कार्यों को करने से बचें। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है।

मूलांक 8

मूलांक 8 वाले जातक आज विदेश यात्रा का प्लान कर सकते हैं।किसी मित्र की मदद से आपकी समस्या का हल निकलेगा। जरूरी कागजात संभालकर रखें। महिला वर्ग को सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में छात्र जुट सकते हैं।

मूलांक 9

आज मूलांक 9 वाले जातकों को अनजान लोगों से दूर रहना होगा। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। सोचे हुए काम पूरे होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। पारिवारिक कार्यों से यात्रा करेंगे। प्रेमियों के बीच आज काफी उत्साह रहेगा। खानपान का ध्यान रखें।

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular