Aaj Ka Ank Jyotish 24 October 2024 : आज का दिन इन मूलांक वालों के लिए लकी, ये रहेंगे कामयाब

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Aaj Ka Ank Jyotish 24 October 2024 आज का अंक ज्योतिष 24 अक्टूबर 2024: आज गुरुवार इन मूलांक वालों के लिए लकी रहेगा, मिलेगी कामयाबी, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष-

मूलांक 1

आज किसी कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक विवाद के चलते परेशान रहेंगे। आपकी करियर संबंधी समस्या दूर होगी। व्यर्थ के कार्य में अपना समय नष्ट न करें।

मूलांक 2

आज का दिन आपके लिए लकी रहेगा। नए सोर्स से आमदनी होगी। पुराने मित्रों के साथ वक्त बिता सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। नौकरीपेशा का ट्रांसफर हो सकता है.

मूलांक 3

अनजान लोगों की वजह से दिक्कत में आ सकते हैं। जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें। आपको आज मनचाहे व्यंजन का आनंद मिल सकता है। संतान को लेकर चल रही चिंता दूर होगी।

मूलांक 4

किसी करीबी रिश्तेदार के साथ बहस हो सकती है। आपको अहंकार को छोड़ना होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।

मूलांक 5

महिला वर्ग को लाभ होगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। युवाओं को इंटरव्यू में कामयाबी मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें।

मूलांक 6

यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। गूढ़ रहस्य संबंधी अध्ययन कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपको सम्मानित किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें – Aaj Ka Rashifal 24 October 2024: आज गुरु-पुष्य योग पर इन राशियों की किस्मत खुलेगी, लाभ के अवसर को न छोड़ें

मूलांक 7

सेहत का ध्यान रखें। हाई ब्लड प्रेशर वालों को सतर्क रहना होगा। व्यस्त दिनचर्या में आराम के लिए वक्त निकालें। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। किसी सगे संबंधी से भेंट हो सकती है।

मूलांक 8

आज प्रेमी रोमांटिक रहेंगे। अपने जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। कारोबार में कामयाब रहेंगे। अपने विचारों को उत्कृष्टता प्रदान करें। कई लोगों से मुलाकात होगी।

मूलांक 9

आपके ज्यादातर कार्य पूरे हो जाएंगे। नौकरी में सफलता के अवसर मिल सकते हैं। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। अचानक धन लाभ हो सकता है।

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now