Aaj Ka Ank Jyotish 19 October 2023 आज का अंक ज्योतिष 19 अक्टूबर 2023 : आज गुरुवार का दिन इन मूलांक के जातकों के लिए खास रहेगा। आज का अंक राशिफल कैसा रहेगा आइए जानते हैं। (पढ़ें Aaj Ka Ank Rashifal)।
मूलांक 1
पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलेगी। संपत्ति विवाद हल होंगे। लव लाइफ की समस्या दूर हो सकती है। पारिवारिक लोगों से मुलाकात होगी। किसी काम से बाहर जा सकते हैं। दफ्तर में अच्छी खबर मिलेगी।
मूलांक 2
आपका दिन अच्छा रहने वाला है। किसी कामयाबी को सेलिब्रेट करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। बच्चों के साथ घूमने जाएंगे। किसी करीबी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। लेनदेन सावधानी से करें। कारोबार में लाभ होगा।
मूलांक 3
किसी से बहस हो सकती है। आपका दिन उलझन भरा हो सकता है। जोखिम न लें। कारखानों में काम करने वालों को सावधान रहना होगा। युवा वर्ग को बेहतर मौके मिलेंगे। अविवाहितों की शादी तय होने की संभावना है।
मूलांक 4
आज धन लाभ होने की संभावना है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहें। करियर को लेकर चल रही चिंता में कमी आ सकती है। किसी को सलाह न दें। विपरीत परिस्थिति का सामना कर सकते हैं।
मूलांक 5
आपकी आय में वृद्धि होगी। नए लोगों से मुलाकात का फायदा मिलेगा। मीडिया से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे। दंपत्ति साथ वक्त बिताएंगे। आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर अच्छी खबर मिल सकती है।
मूलांक 6
किसी के बुराई, निंदा न करें। मानसिक तनाव बढ़ेगा। अपने मित्रों के साथ साझेदारी में कारोबार शुरू करने पर विचार करें। बैंक संबंधी कार्य रुक सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी करीबी से उपहार मिलेगा।
मूलांक 7
अपनी काबिलियत को सिद्ध करेंगे। विरोधियों का मुंह बंद होगा। कार्यस्थल पर किसी से बहस हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज प्रमोशन की खबर मिल सकती है। दिन भर किसी न किसी से मुलाकात होगी।
मूलांक 8
किसी से तर्क वितर्क न करें। आज दंपत्तियों के बीच विवाद होने की संभावना है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। यात्रा कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलेगी। बीमारी से राहत मिलेगी।
मूलांक 9
आज का दिन शानदार रहने वाला है। अपने किसी करीबी से मुलाकात करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। यात्रा करते वक्त सतर्क रहें। लेनदेन सावधानी से करें। आज का दिन खास रहेगा।