Aaj Ka Ank Jyotish 13 February 2025 आज का अंक ज्योतिष 13 फरवरी 2025: आज गुरुवार को इन 4 मूलांक के जातकों के जीवन के कष्ट दूर होंगे। खुशियाां बढ़ेंगी। वहीं धन संबंधी दिक्कत भी दूर होने की संभावना है। आइए यहां जानते हैं आज के अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल कैसा रहेगा (Numerology Today)
Aaj Ka Ank Jyotish 13 February 2025, आज का अंक ज्योतिष 13 फरवरी 2025
मूलांक 1
दफ्तर में आपके अधिकार बढ़ेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा जीवन में खुशियां ही खुशियां रहेंगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिचितों से काफी दिनों के बाद मुलाकात हो सकती है।
मूलांक 2
लवर को अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में लाभ होगा। लेनदेन सावधानी से करें। शत्रुओं की वजह से आपके कार्य प्रभावित हो सकते हैं। अधिक काम की वजह से थकान महसूस करेंगे।
मूलांक 3
जान पहचान वालों से मदद मिलेगी। आपको उधार की रकम वापस मिल सकती है। सेहत संबंधी कष्ट से मुक्ति मिलने की संभावना है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे।
मूलांक 4
किसी को सलाह न दें। उधार की रकम वापस मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपको लाभ होगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें।
मूलांक 5
बच्चों से मित्रवत व्यवहार करें। किसी से मतभेद दूर होंगे। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे। नवविवाहितं का दिन रोमांटिक रहेगा। आज किसी को उधार न दें।
मूलांक 6
अपनी कमजोरियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। धार्मिक कार्यों, सत्संग-प्रवचनों में मन लगेगा। आध्यात्मिकता की ओर रूझान बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को अध्ययन में शिक्षकों से मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें – Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों के लिए लकी
मूलांक 7
अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे। लालच की प्रवृत्ति से दूर रहें। किसी से बहस हो सकती है। सरकारी कार्यों में विलंब हो सकता है। नए लोगों पर तत्काल भरोसा न करें।
मूलांक 8
धन संबंधी दिक्कत दूर हो सकती है।आज किसी रिश्तेदार से फोन पर बात होगी। नए कपड़े खरीद सकते हैं। सेहत को लेकर चल रही समस्या में कमी आएगी।
मूलांक 9
इन मूलांक वालों के जीवन में बहार रहेगी। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। निवेश करते समय सावधान रहें। आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।