Tuesday, March 11, 2025

मासिक राशिफल मार्च 2025: ग्रहों की चाल में होगा उलटफेर, जानें कैसा रहेगा आपके लिए यह माह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Masik Rashifal March 2025, मासिक राशिफल मार्च 2025, Monthly Horoscope March 2025 in hindi: मार्च का महीना ग्रहों की चाल व राशि परिवर्तन के लिहाज से बेहद ही खास रहेगा। इस महीने शनि का राशि परिवर्तन कुंभ से मीन में होगा, जिसके चलते शनि साढ़ेसाती का पहला चरण मेष राशि शुरू होगा होगा, वहीं मीन राशि में इसका दूसरा चरण और कुंभ राशि में शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण शुरू होगा। आइए जानते हैं मार्च 2025 का राशिफल मेष से मीन के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मासिक राशिफल 2025 Monthly Horoscope March 2025 in hindi

मेष मासिक राशिफल मार्च 2025

सम्पत्ति विवादों का निपटारा किसी मित्र के माध्यम से हो सकता है व्यर्थ के विवादों से छुटकारा मिलेगा। प्रेम विवाह को पारिवारिक अनुमति मिल सकती है। नयी नौकरी कर रहे जातकों के ऊपर काम का दबाव कम होगा।

व्यापार में बड़ा निवेश करने के लिये समय उत्तम है। जीवनसाथी आपके प्रति काफी प्रेम भाव रखेगा। मैन्यूफैक्चरिंग इण्डस्ट्री से जुड़े कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। मांगलिक उत्सव की योजना बना सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को महीने की शुरुआत में न करें। नौकरी बदलने को लेकर जल्दबाजी न करें। सन्तान के व्यवहार से आप कई बार व्यथित भी हो सकते हैं।

परिवार के मुद्दों को धैर्य के साथ सुलझायें। नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। अपनी बात और विचार को लेकर जड़ न बनें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी मित्र और रिश्तेदार के सहयोग से नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आपके जिद्दी स्वभाव के कारण काम बिगड़ सकते हैं।

वृषभ मासिक राशिफल मार्च 2025

वृषभ राशि वालों को इस माह व्यवसाय में विस्तार करने के अवसर मिलेंगे। अपने अनुभव और कुशलता का अच्छा प्रयोग कर पायेंगे। अपने लक्ष्यों के प्रति निष्ठावान रहें। परिवार में प्रेम और सद्भाव का वातावरण रहेगा।

निर्णय लेने में दूरदर्शिता का परिचय दें। वित्तीय मामलों में अनुकूलता रहेगी। फाइनेन्स और बैंकिंग प्रोफेशनल्स के लिये महीना काफी उत्तम है। विदेशी कम्पनियों के किसी बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट्स में शामिल हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में परस्पर समर्पण और समन्वय बेहतरीन रहेगा।

किसी भी कार्य को करने से पहले परिवार की सहमति व अनुमति लेना न भूलें। महीने के उत्तरार्ध में आपको सतर्क होकर व्यापार करना चाहिये। कुछ गलत निर्णय आपको व्यापार में काफी पीछे धकेल सकते हैं। सामाजिक बैठकों में एकपक्षीय विचार रखने से बचें। कुछ लोग आपकी बेइज्जती करने की कोशिश करेंगे।

इस महीने के दूसरे और तीसरे सप्ताह में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अजनबी लोगों पर आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। वरना आपको कुछ योजनाओं को टालना पड़ सकता है। कारोबारी पार्टनरशिप में किसी कारण समस्या हो सकती है।

मिथुन मासिक राशिफल मार्च 2025

मिथुन राशि वालों के लिए महीने का पूर्वार्ध महत्वपूर्ण कार्यों के लिये उपयुक्त है। जॉब के उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी कार्यकुशलता और बुद्धिमत्ता की प्रशंसा होगी। एक साथ कई कार्य सम्भालने पड़ेंगे। ग्रहों का गोचर कार्य-व्यवसाय में आपको काफी सहयोग देगा।

विपरीत लिंगी जातक आपसे काफी आकर्षित रहेंगे। दान-पुण्य में आप रुचि लेंगे। सन्तान की शिक्षा में काफी अच्छी उन्नति हो सकती है। आपके ऊपर कार्यभार काफी ज्यादा रहेगा फिर भी आप बखूबी इसे व्यवस्थित कर पायेंगे।

इस माह कानूनी मुकदमों से जुड़े मामलों में विजय मिलने के योग बन रहे हैं। महीने के उत्तरार्ध भाग में आपको थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। गठिया और वायु विकार में वृद्धि होगी। इस महीने पैसे उधार देने से आपको बचना चाहिये। आरोप-प्रत्यारोप के कारण मैत्री सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं।

लाइफ पार्टनर का स्वास्थ्य कमजोर रहने की आशंका है। रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। हालाँकि इन्हें आप जल्द ही सुलझा भी लेंगे। नींद की कमी के कारण शरीर में थकावट महसूस होगी। नींद भरपूर मात्रा में अवश्य लें। अपनी जीवनशैली और खानपान में शुद्धता का ध्यान रखें।

कर्क मासिक राशिफल मार्च 2025

कर्क राशि को इस माह कार्यक्षेत्र में आपको काफी समय देना पड़ेगा। सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स से जुड़े प्रोफेशन्स में काफी सक्रियता दिखायेंगे। विद्यार्थियों का मन थोड़ा बदल सकता है। घरेलू जीवन के लिये यह महीना उत्साहवर्धक रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप काफी सक्रिय रहेंगे।

राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। जो लोग उच्च शिक्षा के लिये विदेश यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिये यह महीना काफी अच्छा है। आय को बढ़ाने के तरीकों पर विचार करेंगे। महीने के चतुर्थ सप्ताह में घर में माङ्गलिक कार्यक्रम हो सकते हैं।

कला जगत से जुड़े लोगों को बड़ा मञ्च मिल सकता है। महीने की शुरुआत आपके लिये शुभ नहीं रहेगी। विवाह योग्य युवा विवाह को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपकी सेहत में सुधार होगा। सहकर्मियों पर आँख मूँदकर भरोसा न करें। जॉब में वेतन को लेकर अधिकारियों से झगड़ा हो सकता है।

आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है। आपको नया वाहन खरीदने से बचना चाहिये। नेत्र रोगियों को थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। आँखों में समस्या हो सकती है।

सिंह मासिक राशिफल मार्च 2025

सिंह राशि वालों के लिए महीने की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। आपके काम की लोग प्रशंसा करेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। मानसिक उलझनों का निवारण होगा। जीवनसाथी से धन का लाभ मिलेगा। होटल व्यवसाय से जुड़े व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी। नये व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

शादीशुदा जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियाँ दूर होंगी। भोग-विलास का भरपूर आनन्द उठायेंगे। गूढ़ विद्याओं का अभ्यास और मनन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व अच्छा रहेगा।

अस्त शुक्र के कारण आपके ऊपर ऋण बढ़ सकता है। लोग आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं। जिसके कारण आपको असुविधा हो सकती है। हित शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। लेन-देन में आपको सतर्कता रखनी चाहिये। सम्पत्ति में निवेश करने से पहले कुछ सावधानी रखें।

अपना मकान बदलने का विचार बना सकते हैं। लेकिन आप अपनी क्षमता से अधिक खर्च न करें। प्रेम सम्बन्धों में कपटपूर्ण व्यवहार से बचें। तनाव की वजह से अनिद्रा की समस्या भी हो सकती है। योग – प्राणायाम के लिये समय अवश्य निकालें।

कन्या मासिक राशिफल मार्च 2025

कन्या राशि वालों की इस माह कोई समस्या हल हो सकती है। करियर के दृष्टि से महीना शानदार रहेगा। सभी सुखों का अच्छा उपभोग करेंगे। उमंग और उत्साह से भरपूर रहेंगे। जीवनसाथी के नाम से कोई नया व्यापार शुरु करने का विचार बनेगा। दोस्तों के साथ किसी आनन्ददायक यात्रा का विचार बना सकते हैं।

आर्थिक मुद्दों को लेकर काफी समझदार रहेंग। अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिये प्रतिबद्ध रहेंगे। रिलेशनशिप के मामलों के लिये यह माह उत्तम रहेगा। वैवाहिक सम्बन्धों में आपसी अन्तरंगता का आनन्द लेंगे। सरकारी मामलों की बाधा दूर होगी। साज-सज्जा पर जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। घर की महिलाओं को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। यात्राओं में परेशानी उठानी पड़ सकती है। बच्चों की इच्छाओं को पूरा करने में काफी धन खर्च करना पड़ेगा।

परिवार से जुड़े मामलों को लेकर थोड़ी कठिनाई उठानी पड़ेगी। महीने के अन्तिम सप्ताह में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हड्डियों में बुखार की समस्या हो सकती है। व्यवसाय में अपने पार्टनर्स के हितों का ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों को लेकर सावधानी रखनी आवश्यक है।

यह भी पढ़ें – Budh Gochar 2025: बुध का शनि की राशि में होगा गोचर, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

तुला मासिक राशिफल मार्च 2025

तुला राशि इस माह कारोबार में नये प्रयोग कर सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े पेशे में लाभ की स्थितियाँ मजबूत होंगी। जनता के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर में सुख-शान्ति रहेगी। लम्बे समय से रुके काम शुरू हो सकते हैं।

भाई-बहनों के जीवन में उन्नति होगी। मैनेजमेन्ट से जुड़े करियर में सफलता मिलेगी। कृषि सम्बन्धी कार्यों में उत्तम परिणाम मिलेंगे। उच्चाधिकारियों के साथ अपने सम्बन्धों को मजबूत करना उचित होगा। महीने का उत्तरार्ध बेहतरीन रहेगा।

काम का दबाव काफी बढ़ सकता है। इससे आपकी दैनिक दिनचर्या भी बाधित हो सकती है। इस दौरान परिवार में कलह भी हो सकती है। कारोबारियों को कर सम्बन्धी जटिलताओं में फँसना पड़ सकता है। व्यापार के प्रसार में आपका धन फँस सकता है।

गलत कार्यों की तरफ आपका मन लगेगा। हाथ पैरों में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

वृश्चिक मासिक राशिफल मार्च 2025

वृश्चिक राशि वालों की मनोकामनायें इस महीने पूरी हो सकती है। व्यापार में लाभ होने की सम्भावना है। नये वस्त्र की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। उच्च अधिकारियों को लेकर चिन्ता दूर होगी। सूर्य के राशि परिवर्तन के प्रभार से जीवनसाथी के साथ सारे मतभेद दूर होंगे।

किसी बड़े व्यक्ति से सराहना मिलेगी। साहित्य और कला में आपकी रुचि बढ़ेगी। वकीलों और न्यायविदों के लिये यह महीना बहुत ही अच्छा है। पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। बौद्धिक चर्चाओं में भाग ले सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

शत्रुओं से दूरी बनाकर रखें। आपकी वाणी में कड़कपन रहेगा। लोगों की हर बात पर प्रतिक्रिया न दें। सोच-विचार कर किये गये कार्य सफलता प्रदायक सिद्ध होंगे। शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में खानपान का ध्यान रखना बेहद आवश्यक होगा। पार्टनरशिप में सावधानी रखें। गले सम्बन्धी रोग परेशान कर सकते हैं। पड़ोसियों से अपने सम्बन्ध खराब न करें। गैस और एसिडिटी की समस्या होने की सम्भावना है।

धनु मासिक राशिफल मार्च 2025

धनु राशि वालों का इस महीने आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। परिवार का सहयोग मिलने से उत्साहित रहेंगे। पिता से अपने मन की बातें अवश्य शेयर करें। मानसिक रूप से आनन्दित रहेंगे। कठिन कार्यों को करने की चुनौती रहेगी। अधीनस्थ कर्मचारियों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। समाज में आपकी प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ेगा।

आपको आर्थिक और प्रणय मामलों में सफलता मिल सकती है। करियर के दृष्टिकोण से महीना शानदार रहने वाला है। महीने के उत्तरार्ध में तनाव दूर होगा। आप योग और धर्म-कर्म में रुचि लेंगे।

में कार्यक्षेत्र में शत्रु बढ़ सकते हैं। दैनिक खर्चे बढ़ने की सम्भावना है। स्वास्थ्य परेशानियों को अनदेखा न करें। वैवाहिक सम्बन्धों में कड़वाहट उभरने की आशंका है। परिवार के सदस्यों पर क्रोध न करें। दूसरे सप्ताह में आपको पिता की चिन्ता हो सकती है।

गैरजरूरी कार्यों का बोझ कुछ ज्यादा ही रहने वाला है। धैर्यवान रहें। इस महीने आपको आराम अवश्य करना चाहिये। सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है। अचल सम्पत्ति को लेकर डील सावधानी पूर्वक करें।

मकर मासिक राशिफल मार्च 2025

मकर राशि वाले अपनी मेहनत और क्षमताओं का अच्छा प्रयोग कर पायेंगे। यदि आप किसी इन्टरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। मास के मध्य में विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। अपने रिश्तों को पूरी निष्ठा से निभायें। सत्कर्म और विचारों का प्रभाव आप में प्रत्यक्ष दिखाई देगा।

पारिवारिक दायित्वों का अच्छी तरह से पालन करेंगे। जीवन में नयी उम्मीदों की किरण जागृत होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। धीरे-धीरे सभी कार्य बनते चले जायेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतरीन सफलता मिलेगी। शुक्र के उदय होने के बाद वित्त संबंधी कार्यों से लाभ प्राप्त हो सकता है।

महीने के आरम्भ में आपको गम्भीरता और सहनशीलता का परिचय देना होगा। हृदय रोगियों को सावधान रहना होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों के मन में आपके प्रति विद्रोह भाव पनप सकता है।

कारोबार में नकदी को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। विवादास्पद मुद्दों से दूरी बनाये रखें। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। शान्तिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। किसी की बातों को लेकर तनाव न लें।

कुंभ मासिक राशिफल मार्च 2025

कुंभ राशि वाले पूर्व से तय कार्यों को बड़ी आसानी से पूरा कर लेंगे। सरकार से सम्बन्धित कार्यों में अच्छी सफलता मिल सकती है। वरिष्ठ लोगों के सुझावों को गम्भीरता से लें। व्यापारिक लेन-देन में आपको काफी अच्छा लाभ हो सकता है। किसी इन्श्योरेंस पॉलिसी में धन निवेश कर सकते हैं।

नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। गूढ़ विषयों के अध्ययन में काफी सक्रिय रहेंगे। आपकी आय में अच्छी खासी वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के बाद का समय बहुत अच्छा रहेगा।

नया मकान खरीदना चाह रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें। जीवनसाथी की आर्थिक जरूरतों को महत्व अवश्य दें। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। सन्तान के व्यवहार को लेकर थोड़े चिन्तित रह सकते हैं। दूसरे सप्ताह में प्रणय सम्बन्धों को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है।

मौसमी बीमारियों से आपको बचना चाहिये। यात्रा में ज्यादा धन खर्च हो सकता है। झूठ बोलने से आपको बचना चाहिये। बुरे लोगों की संगत को त्यागें। क्रोध और तनाव से आपको बचना चाहिये।

मीन मासिक राशिफल मार्च 2025

मीन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में महत्व प्राप्त होगा। घर के लिये नया सामान खरीद सकते हैं। धन कमाने के लिये महीना बहुत ही अच्छा है। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। प्रेम विवाह करना चाह रहे हैं तो परिवार आपका सहयोग कर सकता है। प्रेमी जन के प्रति समर्पण भाव बढ़ेगा। सम्पत्ति को लेकर उलझे मामले सुलझने की सम्भावना है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

इस माह शत्रु वर्ग आपके व्यावसायिक हितों को प्रभावित करने की कोशिश करेगा। कार्यक्षेत्र में अकारण झगड़े हो सकते हैं। सोच समझकर ही आपको प्रतिक्रिया देनी चाहिये।

आपकी प्रतिष्ठा और पराक्रम में कोई कमी नहीं आने वाली है। फिर भी आपको साझेदारों के साथ अपने सम्बन्ध सीमित रखने होंगे। आपको निवेश करने में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। मौज-मस्ती में आपका समय बर्बाद न हो इसका ध्यान रखें। त्वचा और पेट के रोग परेशान कर सकते हैं।

https://www.tumblr.com/babapost

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Related Articles

Latest Articles