Thursday, February 6, 2025
HomeAutoMahindra ने नई इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों खुलासा किया, जानें कब से...

Mahindra ने नई इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों खुलासा किया, जानें कब से शुरू होंगी बुकिंग?

WhatsApp Group Join Now

Mahindra EVs Booking Date: देश की प्रमुख वाहन कंपनी महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार XEV 9e और BE 6 भारतीय बाजार में दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं ऑटोमेकर्स ने नई इलेक्ट्रिक कारों के सभी वेरिएंट्स की कीमतों का खुलासा भी किया है। इसके साथ ही इन कारों के लिए बुकिंग डेट भी सामने आ गई है। महिंद्रा की इन कारों के लिए 14 फरवरी 2025 की सुबह 9 बजे से बुकिंग शुरू होगी।

Mahindra BE 6 के वेरिएंट्स की कीमतें

Mahindra BE 6 पांच वेरिएंट में मार्केट में आई है। बेस मॉडल पैक वन 18.90 लाख रुपये, मिड वेरिएंट पैक वन above की कीमत 20.50 लाख रुपये, पैक टू की कीमत 21.90 लाख रुपये और पैक थ्री सेलेक्ट की कीमत 24.50 लाख रुपये रखी गई है। वहीं BE 6 के ये सभी वेरिएंट्स 59 kWh के बैटरी पैक के साथ लाए गए हैं। इलेक्ट्रिक कार का टॉप मॉडल पैक थ्री 79 kWh के बैटरी पैक के साथ लाया गया है।इस कार की कीमत 26.90 लाख रुपये है।

Mahindra XEV 9e की कीमत

Mahindra XEV 9e की कीमत 21.90 लाख रुपये से शुरू है। ये इलेक्ट्रिक कार 4 वेरिएंट्स में मार्केट में है। इसका बेस मॉडल पैक वन है। कार के मिड वेरिएंट पैक टू की कीमत 24.90 लाख रुपये, पैक थ्री सेलेक्ट की कीमत 27.90 लाख रुपये है। XEV 9e के ये तीनों वेरिएंट 59 kWh के बैटरी पैक और इसका टॉप मॉडल पैक थ्री 79 kWh के बैटरी पैक के साथ लाया गया है। महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार के इस वेरिएंट की कीमत 30.50 लाख रुपये तक है।

कब तक होगी डिलीवरी?

Mahindra की इन इलेक्ट्रिक कारों की जगह XUV400 से ऊपर है। कारों को INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड बनाया गया है। कस्टमर 6 फरवरी 2025 की सुबह 10 बजे से पसंदीदा मॉडल को चुन सकते हैं। 14 फरवरी 2025 से गाड़ी की बुकिंग की जा सकती है। वहीं अगस्त 2025 से Mahindra इस गाड़ी की डिलीवरी करना शुरू कर देगी।

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular