फरवरी 2025 में सूर्य-मंगल सहित चार ग्रहों का गोचर इन 5 राशियों को देगा राजसी सुख

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

February 2025 Grah Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल फरवरी का महीना ग्रह-गोचर को लेकर बेहद खास है। इस माह सूर्य और मंगल समेत चार ग्रह अपना राशि परिवर्तन करेंगे। बदलेंगे। राजकुमार बुध इस माह में दो बार राशि परिवर्तन कर शुभ योग बनाएंगे। सबसे पहले, 4 फरवरी 2025 को बृहस्पति या गुरु मार्गी होकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, गुरु का राशि परिवर्तन कई राशियों के जीवन में प्रगति और शुभ अवसर लेकर आएगा।

इसके बाद 11 फरवरी को बुध ग्रह शनि की राशि कुंभ में गोचर करने वाले हैं, इसके अगले दिन यानी 12 फरवरी 2025 को सूर्य भी कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इससे कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शनि का त्रिग्रही योग बनेगा। तत्पश्चात मंगल ग्रह वृषभ राशि में मार्गी होकर गोचर करेंगे। इस माह के अंत में, बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के अनुसार फरवरी में होने वाला ग्रहों का गोचर इन 5 राशियों के लिए लाभकारी है। आइए जानते हैं वे कौन-कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि

फरवरी 2025 मेष राशि वालों के लिए करियर में तरक्की के नए अवसर लेकर आएगा। इस महीने में छात्रों को उच्च शिक्षा में कामयाबी मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। इसके अलावा जो लोग कारोबार से जुड़े हैं, उन्हें भी अच्छा खासा लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा के लिए समय अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में कामयाबी मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए फरवरी में होने वाला ग्रह-गोचर बेहद शानदार रहेगा। सुख-समृद्दि बढ़ेगी। कारोबार करने वालों को बृहस्पति ग्रह की कृपा प्राप्त होगी, जिसके चलते अच्छा लाभ प्राप्त होगा। विवाह संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। ग्रहों के शुभ प्रभाव से मुकदमों में कामयाबी मिलेगी। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के योग बनेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए स्वास्थ्य और आर्थिक लाभ के दृष्टिकोण से बेहतर होगा। लेकिन इस महीने अज्ञात शत्रुओं से सतर्क भी रहना होगा। कीमती वस्तु खरीदने का योग है। कारोबार को लेकर की गई यात्रा से फायदा होगा। लेखन और प्रिंटिंग जैसे कार्यों से अच्छी आमदनी होगी। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को इस महीने संतान और प्रेम संबंधों से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में तरक्की और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझेंगे। परिवार के साथ धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन का शुभ समाचार मिल सकता है। छात्रों को परीक्षा में कामयाबी मिलेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए फरवरी महीना शानदार व लाभदायक रहने वाला है। ग्रहों के गोचर का जीवन पर सकारात्मक प्रभाव दिखेगा। इस महीने बड़े भाइयों से मतभेद कम होंगे। हालांकि अपने स्वभाव में उग्रता लाने से बचें । कारोबार शुरू करने के लिए समय शुभ है। शिक्षा और प्रतियोगिता में कामयाबी मिलेगी। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now