Sun Transit January 2025 Surya Gochar in Makar 2025. साल 2025 के पहले महीने यानी जनवरी में सबसे बड़ा ग्रह गोचर सूर्य का होगा। वर्तमान में धनु राशि में गोचर कर रहे सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के अनुसार मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि को माना जाता है। सूर्य के इस महत्वपूर्ण गोचर को मकर संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा रहेगा राशियों पर सूर्य के गोचर का प्रभाव –
सूर्य का मकर राशि परिवर्तन 2025- तिथि व समय
सूर्य का धनु से मकर राशि में गोचर माघ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि 14 जनवरी 2025 को सुबह 09:03 बजे से होगा। इस दिन से सूर्य की स्थिति उत्तरायण की होगी। सूर्य इस राशि में अगले माह यानी फरवरी 12, 2025, बुधवार रात 10:03 बजे तक गोचर करेंगे। इसके बाद उनका प्रवेश कुंभ राशि में होगा।
मेष राशि (Aries Horoscope) आपको प्रसिद्धि मिल सकती है। अफसरों से आपको सम्मान मिलेगा। आपके ऊपर काम की जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धन संपत्ति में वृद्धि होने की सम्भावना है। आय के नये स्रोतों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आप अपनी क्षमता का उचित उपयोग कर पायेंगे।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope) आपको काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती हैं। प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपका यश बढ़ेगा। अध्यात्मिक चर्चाओं में आप भाग ले सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिये यह गोचर बहुत शुभ रहेगा। अपने परिजनों की सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope) दफ्तर में गलती आपके ऊपर भारी पड़ सकती है। वाणी में क्रोध का भाव न लाएं। गैरजरूरी गतिविधियों में आपका समय बर्बाद हो सकता है। अपनी सेहत को लेकर ध्यान रखना अति आवश्यक होगा। लंबी यात्रा के दौरान परेशानी हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र की समस्याओं का निवारण हो सकता है। व्यवसाय-व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नये जमीन या शेयर निवेश से आपको लाभ प्राप्त होगा। दान-पुण्य करेंगे। बच्चों के ऊपरआप धन खर्च कर सकते हैं।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) कई लोग आपके काम को खास महत्व नहीं देंगे। हालांकि आप लोगों की मदद करने को तैयार रहेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। अनर्गल बात न करें। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव दिखेगा। कार्यक्षेत्र में आनंद रहेगा।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) सन्तान को लेकर आप चिन्तित हो सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लवर से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में झिझक होगी। नेत्रों में जलन की शिकायत हो सकती है। पारिवारिक लोगों से विवाद हो सकता है।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) किसी के साथ अनबन हो सकती है। नयी सम्पत्ति खरीद रहे हैं तो अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें। धन के लेन-देन में लापरवाही न करें। उधार देने से बचें। आपको अपनी योजनाओं को सार्वजनिक नहीं करना चाहिये। निंदा-चुगली से दूर रहें।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) अपने व्यवहार में परिवर्तन कर सकते हैं। बेरोजगार लोगों को अचानक बहुत अच्छी नौकरियों के प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी करीबी से परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ आप काफी प्रसन्न रहेंगे। विरोधियों की मंशा सफल नहीं होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आपकी सलाह कई लोगों के लिए लाभप्रद रहेगी। धन लाभ प्राप्त होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में कमी महसूस हो सकती है। परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित होने की सम्भावना है। निजी कम्पनियों में कार्यरत लोगों को नौकरी में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आपसे करीबी लोग नाराज हो सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखे, लोग आहत न हों इसका ध्यान रखें। सोच समझकर बात करें। रूके हुये कार्य दोबारा शुरू होंगे। आपकी कुशलता में वृद्धि होगी। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। किसी से मतभेद उभर सकते हैं।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) यात्रा की सम्भावना बन रही है। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। सम्मान की चिन्ता रहेगी। लोग आपके साथ धोखाधड़ी करने का प्रयास कर सकते हैं। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर लाभ हो सकता है।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) प्रेम सम्बन्धों की शुरुआत हो सकती है। अनजान लोगों से सावधान रहें। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। घुटनों में दर्द की शिकायत रहेगी। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। व्यवसाय में अच्छा खासा धन लाभ होगा।