आज का राशिफल 29 दिसंबर 2024 | Aaj Ka Rashifal 29 December 2024 in Hindi : आज रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है, जानिए आज का राशिफल।
मेष राशि (Aries Horoscope) जीवनसाथी के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें। किसी रुके हुये मामले के दोबारा शुरू होने के योग बन रहे हैं। फील्ड में आपको सहकर्मियों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलेगा। तनाव लेने के कारण शुगर के रोगियों की सेहत कमजोर हो सकती है।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope) आज वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। घर में महत्वपूर्ण व्यक्तियों का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक समय का आनन्द उठायेंगे। व्यवसाय में आप बड़ी उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं। मित्रों के साथ तनाव दूर होगा।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) आज आप किसी काम में सहभागिता बढ़ायेंगे। घर की साज-सज्जा को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। समाज में आपका नाम बढ़ेगा। जटिल समस्याओं का व्यवहारिक समाधान ढूँढ लेंगे। सेहत का विशेष ध्यान रखें। कुछ लोग जलन के चलते आपके काम में रूकावट डाल सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आज आपके सभी काम बिना किसी रुकावट के पूर्ण होंगे। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। उत्तम सम्पत्ति की प्राप्ति होगी। शिक्षा में मन लगेगा। करीबी लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। संतान के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) कर्ज दिया हुआ धन आपको मिलने में परेशानी होगी। कारोबार में बड़ा फेरबदल करना पड़ेगा। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। मौसम में आ रहे बदलाव को लेकर सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें। रुके हुये मामले के दोबारा शुरू होने के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज नई जिम्मेदारियां आयेंगी। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। एकाग्रचित्त होकर काम करने से उन्नति मिलेगी। किसी सामाजिक समारोह में जाने का प्लान बनायेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। तकनीकी कार्यों में आपकी रुचि जागृत होगी।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) आज सहकर्मियों के कटु बर्ताव से मन दुखी हो सकता है। दांतों के रोग परेशान करेंगे। राजनीतिक व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। विद्यार्थियों को मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। बेवजह कलह होने से मन विचलित हो सकता है।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आज कारोबार में बिक्री बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। आय के नवीन साधन विकसित होंगे। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। ऑटो क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। आपके व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। पैतृक व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आज जीवनसाथी को गैरजरूरी खर्चों से बचना चाहिये। बजट का ध्यान रखते हुये ही काम करें। माँसपेशियों में दर्द की शिकायत होगी। आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। काम में दौड़धूप ज्यादा करनी पड़ेगी। जॉब में आपको फोकस ज्यादा करने के बाद ही परिणाम मिलेंगे।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आज एकांत में समय व्यतीत कर सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। लेखन कार्य से जुड़े लोगों को पुरस्कृत किया जा सकता है। पुरानी यादों में खो सकते हैं। प्रेमी जन के साथ अपने मन की बातें शेयर करेंगे। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव हो सकता है।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) आज अपने काम पर ध्यान रखें। किसी भी बड़ा कार्य करने से पहले बुजुर्ग लोगों की राय अवश्य लें। मित्रों की सहायता कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। कला जगत जुड़े लोगों को बड़े अनुबन्ध मिल सकते हैं। नया कारोबार शुरू करने का प्लान बनाएंगे।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज आपकी कार्यशैली की सराहना होगी।। व्यापार में बड़ा रिस्क लेने से बचें। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जॉब में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नया काम शुरू करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। धार्मिक आयोजनों में आप काफी रुचि लेंगे।