सिंघोड़ा पुलिस ने जब्त किया गांजा, ओडिशा का आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद. जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 75 हजार रुपए कीमत का 5 किलो गांजा जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ओडिशा से रायपुर जाने निकला था। मामले में नारकोटिक्स एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले कलर के बैग मे अवैध मादक गांजा रखकर ग्राम मुरमुरी चौक मे किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर एन एच 53 रोड ग्राम मुरमुरी चौक मे जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें 5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 75000 रुपए बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आरोपी सुशील कुमार साहू पिता काठिया साहू उम्र 38 साल साकिन खंडम थाना रैराखोल जिला संबलपुर(ओडिशा) बताया।

आरोपी ने उक्त गांजा को रहान रैराखोल जिला संबलपुर ओडिशा से हीरापुर रायपुर छग खपाने ले जाना बताया। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें – बाइक से गांजा का अवैध परिवहन, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now