Thursday, September 19, 2024
HomeAstrologyआज का राशिफल 28 जून 2024: वृष शानदार प्रदर्शन करेंगे, तुला की...

आज का राशिफल 28 जून 2024: वृष शानदार प्रदर्शन करेंगे, तुला की समस्या सुलझेंगी, धनु सावधान रहें

WhatsApp GroupJoin

आज का राशिफल 28 जून 2024, Aaj Ka Rashifal 28 June 2024 : आज वृष राशि का कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन शानदार रहेगा। तुला को समस्या का समाधान मिलने की संभावना है। धनु के जातक सावधान रहें। जानिए आज शुक्रवार का दिन मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

आज का राशिफल 28 जून 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) : आज काम में कठिनाई का अनुभव करेंगे। शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। निर्माण कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक यात्रायें करनी पड़ सकती है। धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान कम हो सकता है। धन उधार न दें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) : आज कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के बावजूद आप काफी प्रदर्शन करेंगे। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। बच्चों के करियर की चिन्ता हो सकती है। बुद्धिमान लोगों की संगत आपके लिये लाभकारी होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope) : आपको कार्यक्षेत्र में लाभ भी प्राप्त होगा। नया व्यवसाय शुरू करने के लिये दिन बेहद शुभ है। परिस्थितियाँ आपके पक्ष में होने की सम्भावना है। अधिकारी वर्ग के लोगों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope) : उच्च अधिकारियों की सलाह लेना लाभकारी होगा। आपका मन इधर-उधर की बातों में लगा रहेगा। लापरवाही के कारण आपके काम की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी, किन्तु आप अपने पुराने अनुभवों के आधार पर काम बना लेंगे।

सिंह राशि (Leo Horoscope ): आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। निकटस्थ लोगों को आपका व्यवहार व्यथित कर सकता है। कार्यक्षेत्र में नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सम्भाल कर रखें। दूसरे लोगों पर ज्यादा निर्भर न रहें। प्रेमी जन के साथ सम्वादहीनता की स्थिति न होने दें।

कन्या राशि (Virgo Horoscope) : आज कारोबारी उद्देश्य से यात्रा कर सकते हैं। पैतृक व्यवसाय में आय बढ़ेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। पैरों में दर्द हो सकता है।

तुला राशि (Libra Horoscope): आज किसी समस्या का हल ढूंढ लेंगे। आप काफी ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। आपकी तर्क-शक्ति की लोग प्रशन्सा करेंगे। इन्टरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं, तो सफलता मिल सकती है। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। ज्योतिष और मन्त्र आदि विद्या की ओर रुझान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) : आज धन से जुड़े मामलों की समस्या का समाधान मिल सकता है। उच्च शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लेना चाह रहे हैं, तो दिन काफी शुभ है। भविष्य को लेकर योजना बनाते समय मित्रों और परिजनों से परामर्श लेना उत्तम होगा। सन्तान को सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल जून 2024 | Monthly Horoscope June 2024 | Masik Rashifal June 2024

धनु राशि (Sagittarius Horoscope): आज सावधान रहने की आवश्यकता है। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों में सावधानी रखें। रक्तचाप के रोगियों को परेशानी होने की सम्भावना है। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope) : आज का दिन आपके लिये काफी अच्छा है, किन्तु आपको अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखना होगा। कई पुरानी यादें एकदम से आपके सामने उभर के आयेंगी। अनुसन्धान सम्बन्धित कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। सन्तान के व्यवहार से खुश रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope) आज कोई आपको परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। आज आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यवसाय में विशेष लाभ होगा। सहयोगी आपकी काफी मदद करना चाहेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे।

मीन राशि (Pisces Horoscope): आज बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। घर में मेहमानों का आगमन होने से आप प्रसन्नता रहेंगे। करियर को लेकर शुभ सूचना मिल सकती है।

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular