Weekly Horoscope : 26 May 2024 to 1 June 2024 | साप्ताहिक राशिफल 26 मई से 1 जून 2024

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Weekly Horoscope : 26 May 2024 to 1 June 2024 | साप्ताहिक राशिफल 26 मई से 1 जून 2024

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

सप्ताह की शुरुआत में धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। बुधवार को बुध के नक्षत्र परिवर्तन के बाद आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ के विवाद शान्त होंगे। आपको सामाजिक कार्यों को लेकर प्रसिद्धि भी मिल सकती है। व्यवसाय में आप यदि कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो आपको काफी अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। घर में रिश्तेदारों के आगमन से चहल-पहल हो सकती है। मित्रों के यहाँ किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। पूरा सप्ताह आपके लिये काफी शुभ रहने वाला है। नये कार्यों को लेकर आप काफी उत्साहित रहने वाले हैं। इस सप्ताह आप अति आत्मविश्वास में गलतियाँ कर सकते हैं। शब्दों का चयन सम्भल कर करें। वरना बहुत अच्छे लोग भी आपसे नाराज हो सकते है। अपके ऊपर काम का दबाव कम होगा। ऑनलाइन पेमेन्ट में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में जो बदलाव करना चाह रहे हैं, उसको लेकर मेहनत से पीछे न हटें। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। लोग आपकी भावुकता का गलत लाभ उठाने का प्रयास करेंगे।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

आप पहले की गलतियों से काफी कुछ सीख सकते हैं। आपकी राशि में शुभ ग्रहों का प्रभाव समाज में आपके प्रभाव को बढ़ायेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। अधिकारी वर्ग के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। सप्ताहान्त में जॉब में बड़ा पद मिल सकता है। आपको अपनी कार्यक्षमता को लेकर प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर करने के लिये यह सप्ताह काफी अच्छा है। व्यापारियों को दूसरे व्यवसाय के अवसर मिल सकते हैं। गुरुवार के बाद समय काफी शुभ रहने वाला है। आपका मन अप्रसन्न रहेगा। आपको स्वयं में सुधार करने की आवश्यकता है। आपको सेहत से जुड़ी परेशानियों को लेकर सजग रहना होगा। गैस के रोगियों को परेशानी हो सकती है। मसालेदार और गर्म तासीर के खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। सोमवार को कार्यक्षेत्र में घरेलू तनाव की बातें उभर के सामने आ सकती हैं। इस सप्ताह आप योजनायें बहुत सी बनायेंगे किन्तु उसके कार्यान्वयन में आप टालमटोल की प्रवृत्ति अपना सकते हैं। इसके कारण आप महत्वपूर्ण अवसरों को चूक सकते हैं।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानियों के बाद आप परिस्थितियाँ नियन्त्रण में ले लेंगे। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। प्रभावशाली लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। परिस्थितियाँ और भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में रहने वाला है। इन्श्योरेंस और शेयर मार्केट आदि में निवेश से धन लाभ हो सकता है। विपरीत लिङ्ग के मित्रों से प्रेम भाव बढ़ने की सम्भावना बन रही है। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। निर्माण कार्यों में आप उत्तम प्रगति कर सकते हैं। रविवार और शनिवार आपके लिये शुभ फलदायी रहेंगे। इस सप्ताह आपको नैतिक विषयों पर ज्ञान देने से बचना चाहिये। लोग आपके सिद्धान्तों का उपहास कर सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी के लिये ताने सुनने पड़ सकते हैं। आपके खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं। प्रत्येक कार्य को सोच-समझकर और सावधानी से करना चाहिये। कानूनी मामलों में थोड़ी सी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

आपके जिस काम में रुकावट आ रही थी, वह सप्ताह के आरम्भ में ही शुरू हो सकता है। फाइनेन्स और एकाउन्टिंग सम्बन्धित कार्यों में स्थिरता रहेगी। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को जॉब के उत्तम अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों की एक महत्वपूर्ण व्यापारिक यात्रा सप्ताह के अन्तिम दिन में हो सकती है। नये लोगों से मित्रता बढ़ेगी। धर्म-कर्म आदि को लेकर के आप भावुक रहेंगे। सोमवार और मंगलवार काफी शुभ रहेंगे।आपको इस सप्ताह कड़ी धूप में निकलने से बचना चाहिये। शरीर में गर्मी के कारण फोड़े-फुन्सी जैसी परेशानियाँ हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े शान्त और धैर्यवान बने रहें। इस सप्ताह आपको वाहन चलाते समय सावधानी रखनी चाहिये। पिता को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं। किसी पर भी आँख-मूँदकर विश्वास न करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

नेजमेन्ट पेशेवरों को किसी बड़ी से अच्छी जॉब ऑफर हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आप काफी सजग रहने वाले हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। मित्रों के साथ आप महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। आपको कोई उच्च शासकीय सम्मान प्राप्त हो सकता है। लोग आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। व्यापार को लेकर आपकी सलाह से लोगों को लाभ हो सकता है। यदि आप कुछ नया निवेश या नया काम शुरू करना चाहते हैं तो मंगलवार से शुक्रवार तक का समय काफी अच्छा रहेगा। आप बहुत क्रोध कर सकते हैं जिसके कारण कुछ सहयोगी आपसे कुपित हो सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के ऊपर आय और व्यय में सन्तुलन रखने का दबाव रहेगा। बच्चे पढ़ाई से थोड़ा भ्रमित हो सकते हैं। विपरीत लिङ्ग के जातकों से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी से कटु वचनों का प्रयोग करने से बचें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

आप स्फूर्ति से भरपूर रहेंगे। आप भविष्य को लेकर कोई बड़ी योजना बना सकते हैं। पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन काफी सन्तुलित रहेगा। विदेशी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिये सप्ताह काफी अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपसे वरिष्ठ लोग आपकी काफी मदद करेंगे। शत्रु आपके सामने काफी कमजोर हो जायेंगे। शनिवार को किसी व्यावसायिक यात्रा पर जा सकते हैं। कला और राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत दाम्पत्य सम्बन्धों को लेकर खराब हो सकती है। परिवार में क्लेश का माहौल हो सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार से आप थोड़ा दुखी हो सकते हैं। यदि किसी लम्बी यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन का मेन्टीनेन्स अवश्य करवा लें। सप्ताह का ज्यादातर समय परिस्थितियों को सम्भालने में व्यय हो सकता है। यदि किसी बड़े व्यवसाय में प्रवेश करना चाहते हैं तो आपको काफी सावधानी पूर्वक आगे बढ़ना होगा।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। आपसे जो नये लोग जुड़ेंगे, वे बेहद प्रसन्न रहेंगे। लोग आपकी बातों को काफी महत्व देने वाले हैं। आपकी विनम्रता और लचीले स्वभाव से लोग काफी आकर्षित रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों की मेहनत से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी कार्यशैली के कारण काफी लोकप्रिय हो सकते हैं। मीडिया से जुड़े लोगों को पुरस्कार मिल सकता है। आप सोशल मीडिया पर भी सक्रिय होने की योजना बना सकते हैं। शुक्रवार और शनिवार सबसे अच्छे दिन रहने वाले हैं। इस सप्ताह आपको नकारात्मक लोगों से दूर रहना चाहिये। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। घर के परिजनों से आप कुछ नाराज हो सकते हैं। अपने शत्रुओं को बिल्कुल भी हल्के में न लें। कुछ लोग आपसे झूठा वादा कर सकते हैं। इसीलिये आपको सतर्क भी अवश्य ही रहना चाहिये। दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित हो सकती है।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

अपनी जीवनशैली में अनुशासन रखें। मनोरञ्जन के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी को करियर में उत्तम सफलता मिल सकती है। यदि प्रेमी जन से विवाह को लेकर उत्सुक हैं तो यह सप्ताह उसके लिये भी आपको काफी अनुकूल अवसर देगा। सप्ताहान्त में राशि स्वामी का स्वराशि मेष में प्रवेश बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार करायेगा। लोग आपकी राय का सम्मान करेंगे। महत्वपूर्ण काम की ज़िम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र में ज्यादा समय देना पड़ सकता है। आप यदि दूसरों की गलतियों पर ज्यादा ध्यान देंगे तो आपको समस्या होगी यह निश्चित है। महिलाओं को थकान के कारण सर्वाइकल और माइग्रेन जैसी समस्या बढ़ सकती है। सप्ताह मध्य रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को तनाव दे सकता है। अपनी भूमि तथा सम्पत्ति की उचित देखभाल करें। मित्रों के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना उचित नहीं है

यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल मई 2024 | Monthly Horoscope May 2024

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

व्यवसायियों को निवेशकों से लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ यात्रा कर सकते हैं। पूरा सप्ताह आपको पुराने नुकसान की भरपायी करने में मदद करेगा। विद्यार्थी नये विषयों का अध्ययन प्रारम्भ कर सकते हैं। आप शत्रुओं के ऊपर हावी रहेंगे। बुजुर्ग जातकों को स्वास्थ्य लाभ हो सकता है। विनिर्माण सम्बन्धी कार्यों में प्रगति होगी। प्रेम सम्बन्धों का उत्तम आनन्द उठायेंगे। जिन विद्यार्थियों को पढ़ाई में ज्यादा समस्या आ रही थी उनके लिये सप्ताह काफी अच्छा है। परिजनों के साथ मनमुटाव दूर होगा। आपको दिखावा करने से बचना चाहिये। आपका अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। कई लोग आपसे मन ही मन ईर्ष्या करेंगे। किसी की भावनाओं का अनादर न करें। पिताजी की आज्ञा की अवहेलना न करें। गर्मियों के कारण आपको स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। रक्तचाप के रोगियों को सेहत से जुड़े खानपान का कड़ाई से पालन करना चाहिये।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

काफी धन खर्च करेंगे। आप बौद्धिक चर्चाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। समाज में आपका प्रभाव बढ़ने वाला है। घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। आपके बड़े राजनीतिक सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। उच्च अधिकारी आपके नियन्त्रण में रहेंगे। दूसरों की मदद करने की भरपूर कोशिश करेंगे। आपकी अच्छी छवि के कारण आपसे लोग अपने मन की बातें भी शेयर कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी खुशहाल रहेगा। सप्ताहान्त में मंगल का राशि परिवर्तन आपको किसी बड़े निवेश के लिये प्रेरित कर सकता है। परिजनों के साथ छुट्टियाँ बिताने का विचार करेंगे। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कलहपूर्ण हो सकती है। गलत खानपान की वजह से गैस की समस्या हो सकती है। घर के सदस्यों का सहयोग अवश्य करें। युवा अपने प्रेम सम्बन्धों को लेकर कुछ संकोच में हो सकते हैं। प्रेम विवाह को लेकर आपको परिवार का उचित सहयोग नहीं मिलेगा। ज्यादा आदर्शवाद के कारण आप कुछ मनोवाञ्छित विकल्पों से दूर हो सकते हैं।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

अफसर आपकी पदोन्नति को लेकर चर्चा कर सकते हैं। घर में धार्मिक आयोजन का माहौल रहेगा। व्यवसायी बचे हुये माल को बेचकर अच्छा धन लाभ ले सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध बहुत अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर में अच्छे विकल्प मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। विवाह योग्य सन्तान का विवाह तय हो सकता है। नयी दुकान या घर में स्थानान्तरण करने का विचार बनायेंगे। जीवनसाथी आपको नैतिक रूप से बहुत अच्छा सहयोग देगा। रविवार, गुरुवार और शुक्रवार काफी शुभ रहने वाले हैं। गरिष्ठ भोजन करने से बचें वरना परेशानी बढ़ेंगी। मुँह में छाले पड़ सकते हैं। मन में अज्ञात अरिष्ट का भय रहेगा। अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास करना उचित नहीं है। मंगलवार को आप थोड़े व्यथित हो सकते हैं। काम में मन नहीं लगेगा। जिन लोगों से आप ज्यादा अपेक्षा करेंगे वे पीठ दिखाएंगे।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

आपके काम पूरा होने से प्रसन्नता होगी। नयी योजनाओं के लिये धन-सञ्चय करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। काफी समय से रुके हुये निर्माण कार्यों में तेजी आयेगी। व्यापारिक यात्रा से बेहतरीन धन लाभ होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सोशल मीडिया पर नये लोगों से दोस्ती बढ़ेगी। यदि आप किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो यह सप्ताह काफी शुभ रहेगा। विरोधियों के साथ समझौता करके झगड़े को शान्त करने की रणनीति पर आप काम कर सकते हैं। उच्च पद पर बैठे हुये लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। यह सप्ताह अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है। इसीलिये अपना समय व्यर्थ के कार्यों में बर्बाद न करें। आप अच्छी परिस्थितियों में भी नकारात्मकता ढूँढने का प्रयास कर सकते हैं। आपको सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिये। यात्रा को लेकर आप कुछ असमन्जस में हो सकते हैं। ऐसा भी सम्भव है की आप कहीं जाने की योजना बना रहे हैं और अचानक से आपको दूसरा काम याद आ जाये।

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now