आज का राशिफल 12 मई 2024: विरोधी कमजोर पड़ेंगे, ये जातक शब्दों पर नियंत्रण रखें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज का राशिफल 12 मई 2024 | Aaj Ka Rashifal 12 May 2024 in Hindi : जानें आज रविवार का राशिफल।

आज का राशिफल 12 मई 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) तनाव बढ़ सकता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विवाह से जुड़े मामलों में परिवार में चर्चा हो सकती है। सम्भव है की आप आज परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जायें। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

वृष राशि (Taurus Horoscope) धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आपको काफी अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपके कार्यों की प्रशन्सा होगी। विरोधी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। वैवाहिक जीवन की परेशानियों का निवारण होगा। आज आप घर पर आराम करना पसन्द करेंगे।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) आज महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। व्यापार में आपको पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की सलाह से काम करना काफी लाभप्रद होगा। महँगे उत्पादों की खरीदारी में धन खर्च हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से छुटकारा मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer Horoscope )आज उधार लेने से बचना चाहिये। परिजनों से आप नाखुश हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आप अपनी कमियों का मूल्यांकन करेंगे जिससे आपके काम की गुणवत्ता में निखार आयेगा। समाज में आपका यश बढ़ेगा। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मासिक राशिफल मई 2024 | Monthly Horoscope May 2024

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आपकी योजना सफल होगी। वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। विदेशों में रह रहे प्रवासियों के लिये दिन शानदार है। अटके हुये मामलों को समझदारी पूर्वक सुलझा लेंगे। पिता के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) आज आपको शब्दों पर नियन्त्रण रखना चाहिये। छात्र पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। अपनी व्यवसायिक नीतियों में बदलाव ला सकते हैं। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। किन्तु किसी पुरानी गलती को लेकर पश्चाताप होगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आपको गैस और पेटदर्द की समस्या हो सकती है। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। अपनी कार्यप्रणाली में कोई बड़ा बदलाव न करें। गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। आज शान्त होकर परिस्थितियों का अवलोकन करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) बीमार लोगों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। राजनेताओं के जनसम्पर्क का दायरा विस्तृत होगा। घर में मेहमानों का आगमन होने की सम्भावना है। योग और मेडिटेशन को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) कारोबार में बड़े बदलाव करने से बचना चाहिये। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। गलतफहमी को लेकर रिश्तों में अनबन हो सकती है। भावनाओं में बहकर महत्वपूर्ण बातों को सबके सामने शेयर न करें। व्यवसाय में गति सामान्य रहेगी।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) लक्ष्यों को लेकर प्रयासरत रहेंगे। लेकिन आप अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। सरकारी जॉब कर रहे लोग छुट्टी के लिये विचार कर सकते हैं। सन्तान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। घर के

मीन राशि ( Pisces Horoscope) घर के सदस्यों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। युवाओं को अपने करियर की चिन्ता रहेगी। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। धार्मिक क्रियाओं में आपका मन लगेगा।

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now