MAHATRANSCO ने 493 पदों के लिए निकाली वैकेंसी, आवेदन शुरू

MAHATRANSCO Vacancy: महाराष्ट्र राज्य विद्युत प्रसारण कंपनी लिमिटेड  ने विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इस वैकेंसी के लिए जो लोग योग्य हैं...
HomeChhattisgarhराज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले, सामान्य प्रशासन विभाग ने...

राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

WhatsApp Group Join Now

रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर राज्य शासन ने स्थानांतरित किया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव के द्वारा जारी किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी आदेश के अनुसार विनायक शर्मा महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ संवाद को अपर कलेक्टर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, ममता यादव को संयुक्त कलेक्टर, जांजगीर-चांपा से संयुक्त कलेक्टर, बिलासपुर, श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर को उपायुक्त संभागीय कार्यालय बस्तर से संयुक्त कलेक्टर कोरबा, स्निग्धा तिवारी संयुक्त कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ से संयुक्त कलेक्टर जांजगीर-चांपा, अशोक कुमार मार्बल डिप्टी कलेक्टर कांकेर को डिप्टी कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं गीता रायस्त डिप्टी कलेक्टर कबीरधाम को उपायुक्त संभागीय कार्यालय बस्तर संभाग जगदलपुर में नवीन पदस्थापना की गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग अंतर्गत IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव