Tuesday, May 21, 2024
HomeDeshKarnataka Election: कर्नाटक में पीएम मोदी बोले – राज्य में डबल इंजन...

Karnataka Election: कर्नाटक में पीएम मोदी बोले – राज्य में डबल इंजन सरकार जरूरी,

Karnataka Election: नई दिल्ली. कर्नाटक चुनाव अब महज कुछ दिन ही दूर है। ऐसे में राज्य में बीजेपी का चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। इसी सिलसिले में PM Modi कर्नाटक (Karnataka) में आज रोडशो और चुनावी जनसभाओं को भी संबोधित कर रहे हैं। कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने के लिए हुमनाबाद की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा, “यह कर्नाटक को देश में नंबर-1 राज्य बनाने वाला चुनाव साबित होने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस किसान विरोधी हैं। पहले कर्ज माफी के नाम पर धोखा हुआ। ऐसे में राज्य में डबल इंजन की सरकार जरूरी है।”

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि कर्नाटक चुनाव केवल पांच साल के लिए सरकार बनाने के वास्ते नहीं है, बल्कि यह राज्य को देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए भी है।। कर्नाटक को देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए राज्य में ‘डबल इंजन’ की सरकार का बरकरार रहना जरूरी है। प्रदेश में ‘डबल इंजन’ सरकार का मतलब है दोगुनी रफ्तार। कर्नाटक में एक बार फिर से BJP की सरकार बनेगी। कांग्रेस ने देश को बांटा है, पार्टी केवल तुष्टिकरण की राजनीति में लिप्त रही है।

फरवरी के बाद से पीएम मोदी (PM Modi) का इस साल कर्नाटक (Karnataka) का यह नौवां दौरा है। राज्य में 10 मई को 224 सीट पर विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के नतीजे 13 मई का आएंगे। हमुनाबाद की रैली के बाद पीएम मोदी (PM Modi) विजयपुरा के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वह दोपहर एक बजे एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा को संबोधित करने के बाद वह बेलगावी जिले के कुड़ाची जाएंगे।

पीएम मोदी (PM Modi) वहां करीब पौने दो बजे लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद में पीएम मोदी (PM Modi) बेंगलुरु उत्तर में रोड शो करने के लिए शाम को बेंगलुरु रवाना होंगे। बेंगलुरु में रात्रि विश्राम के बाद वे जन सभाएं करने के लिए रविवार सुबह राजभवन से कोलार, रामनगर जिले के चन्नापटना और हासन जिले के बेलूर जाएंगे। प्रधानमंत्री रविवार को मैसूरु में भी रोड शो के बाद दिल्ली रवाना होंगे।

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular