Tuesday, May 21, 2024
HomeAstrologyAaj Ka Rashifal 31 May : वृषभ को शुभ सूचना, कन्या, तुला...

Aaj Ka Rashifal 31 May : वृषभ को शुभ सूचना, कन्या, तुला को लाभ, वृश्चिक शत्रु से सावधान रहें

Aaj Ka Rashifal 31 May 2023: बुधवार के राशिफल के अनुसार आज वृषभ के जातकों को शुभ सूचना मिलेगी। कन्या, तुला के जातकों को लाभ होगा। वृश्चिक शत्रु से सावधान रहें। आइये जानते हैं आज का राशिफल 31 मई 2023 कैसा रहेगा।

मेष राशि 31 मई 2023 (Aries)
आज मेहनत और लगन से काम करेंगे। आपके खर्चे बेतहाशा बढ़ सकते हैं और आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में हस्तक्षेप ना करें। साझेदारी में आप किसी काम को करने को लेकर अच्छी तरह सोच लें। आपकी किसी बात को लेकर बेवजह से मित्रों के साथ बहसबाजी हो सकती है।

वृषभ राशि 31 मई 2023 (Taurus)
शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और आप मित्रों के साथ किसी  मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। आप अपने किसी काम को जल्द पूरा करेंगे। भाईयों का आपको पूरा साथ मिलेगा।  विद्यार्थी यदि किसी  प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें  उन्हें भी आज जीत मिलती दिख रही है। आपका कोई मित्र  आपके घर पार्टी में शामिल होगा।

मिथुन राशि 31 मई 2023 (Gemini)
आज दिन उत्तम रुप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर आज वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है। वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा। हड़बड़ी में आप कोई निर्णय ना ले, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। परिवार वालों को अच्छी खबर देंगे। आपकी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।

कर्क राशि 31 मई 2023 (Cancer)
आज दिन अनुकूल रहने वाला है और भाई बंधुओं का साथ  मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रम में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको  किसी बड़े पद में पदस्थ किया जा सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी ।रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को करियर में अच्छा अवसर मिल सकता है। जोखिम उठाने का प्रयास कर सकते हैं।

सिंह राशि 31 मई 2023 (Leo)
दिन सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर परिवार में यदि कोई अनबन चल रही थी, सावधानी से इसे दूर करें। आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी नए काम को करने से पहले  आप अपने भाइयों से सलाह मशविरा कर सकते हैं। आर्थिक मामलों मे चल रही समस्याओं से काफी हद तक निजात मिलेगी। स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई पर फोकस करना होगा।

कन्या राशि 31 मई 2023 (Virgo)
कारोबार के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी प्रभावशाली लोगों से भेंट होगी। व्यक्तित्व मे भी निखार आएगा।  नए कार्य को करने से अच्छा लाभ मिलेगा और किसी श्रेष्ठ कार्य से जुड़ने का आज आपको मौका मिलेगा। पारिवारिक मामलों में आप धैर्य बनाए रखेंगे, नहीं तो दिक्कत हो सकती है। संतान को यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आपकी समस्या दूर होगी।

तुला राशि 31 मई 2023 (Libra)
अपनी उर्जा को सही कार्यों में लगाएं तो बेहतर रहेगा। सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी और आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में सफल रहेंगे। पारिवारिक रिश्तो में चल रही अनबन  दूर होगी और घर परिवार में आपको लोगों का साथ व समर्थन भी मिलेगा। आपकी किसी काम में सूझबूझ दिखाने से  अच्छा लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि 31 मई 2023 (Scorpio)
राजनीतिक कामों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। निवेश में लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा और आप अपने करीबी लोगों के पर फोकस बनाए रखेंगे। आर्थिक मामलों में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोई शत्रु सक्रिय रहेगा। अपने काम से काम रखें। किसी को सलाह देने से बचें।

धनु राशि 31 मई 2023 (Sagittarius)
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यवहार में सुधार आएगा और आर्थिक मामलों में  आपको जोखिम नहीं लेना चाहिए। अनुभव का पूरा लाभ उठाएंगे और किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में आप शामिल हो सकते हैं। करीबी लोगों से मुलाकात होगी। पारिवारिक कार्य पूरे कर पाएंगे। (Aaj Ka Rashifal 31 May 2023)

मकर राशि 31 मई 2023 (Capricorn)
किस्मत का साथ मिलेगा। आज का दिन अच्छा रहने वाला है।  आप यदि किसी योजना में धन लगाने की सोच सकते हैं। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आज खुशी होगी। कैरियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें। पूजा पाठ में मन लगेगा।

कुंभ राशि 31 मई 2023 (Aquarius)
आज दिन साहस और पराक्रम से भरपूर रहेंगे। जरूरी निर्णय सावधानी से लें। सुनी हुई बातों में आकर कोई भरोसा ना करें। किसी काम को अति उत्साहित होकर करेंगे, तो उसमें आप से कोई गलती हो सकती है। सेहत बिगड़ सकती है। तनाव की स्थिति रहेगी। नए लोगों से मेल मुलाकात होगी।

मीन राशि 31 मई 2023 (Pisces)
आज दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लाईफ पार्टनर के साथ रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक विवाद हल होंगे।

कुंडली में क्रूर ग्रह राहु का अशुभ प्रभाव हर जगह कराएगा हानि, बचने के लिए करें ये उपाय

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular